Sport : ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में किस स्थान पर है भारत और श्रीलंका? 15 अगस्त से दोनों के बीच होगी भिड़ंत #INA

ICC World Test Championship: भारत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्त से 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाने वाली है. सीरीज का पहला मैच 15 अगस्त से खेला जाएगा. ये सीरीज भारतीय टीम के लिए काफी अहम होने वाली है, क्योंकि इसमें जीत दर्ज करके टीम इंडिया आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की ओर एक कदम बढ़ाना चाहेगी. वहीं, लंकाई टीम के लिए भी फाइनल की रेस में बने रहने के लिए ये सीरीज काफी अहम होगी. तो आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं कि आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिन की अंक तालिका में भारत और श्रीलंका की टीमें किस नंबर पर काबिज हैं.
भारतीय टीम अंक तालिका में कहां है?
आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में भारतीय क्रिकेट टीम में पांचवें स्थान पर है. टीम इंडिया ने अब तक 9 मैच खेले हैं, जिसमें 4 मैच जीते हैं, 4 मैच में हार का सामना किया है और 1 मैच ड्रा हुआ है. भारत के पास 52 प्वॉइंट्स हैं और 48.15 PCT है. बता दें, भारत को WTC 2026 के इस संस्करण में अभी 9 मैच खेलने हैं, जिसमें से टीम इंडिया सारे मैच जीत लेती है, तो वह सेमीफाइनल की प्रबल दावेदार होगी. ऐसे में टीम इंडिया श्रीलंका दौरे पर हर हाल में दोनों ही मैचों में जीत दर्ज करना चाहेगी या कम से कम सीरीज ड्रॉ करना चाहेगी.
श्रीलंका अंक तालिका में किस स्थान पर हैं काबिज?
इस तरह टीम इंडिया पांचवें नंबर पर है, वहीं श्रीलंका टीम 20 प्वॉइंट्स और 41.67 PCT के साथ पांचवें स्थान पर है. वहीं, अंक तालिका में टॉप पर ऑस्ट्रेलिया की टीम है, जिसने जिसके पास 84 प्वॉइंट्स हैं और 87.50 PCT है. आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025-2027 के इस संस्करण में श्रीलंका को कुल 12 टेस्ट मैच खेलने हैं, और फाइनल में पहुंचने के लिए उन्हें अपनी जीत का प्रतिशत (PCT) टॉप-2 टीमों में बनाए रखना होगा, जिसके लिए उन्हें अपने बचे हुए अधिकांश मुकाबलों में जीत दर्ज करनी होगी.
श्रीलंका – भारत टेस्ट सीरीज का शेड्यूल
भारत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्त से 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाने वाली है. सीरीज का पहला मुकाबला 15 अगस्त से शुरू होगा, जो 19 अगस्त तक खेला जाएगा. इसके बाद दूसरा मैच 23 अगस्त से खेला जाएगा, जो 27 अगस्त तक खेला जाएगा. इन दोनों ही मैचों में टीम इंडिया जीत दर्ज करना चाहेगी, ताकि वह आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की ओर एक कदम बढ़ा सके.
| मैच | तारीख | स्थान | स्टेडियम | समय (IST) | फॉर्मेट |
|---|---|---|---|---|---|
| पहला टेस्ट | 15–19 अगस्त 2026 | गाले | गाले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम | सुबह 10:00 बजे | टेस्ट |
| दूसरा टेस्ट | 23–27 अगस्त 2026 | कोलंबो | सिन्हलीज स्पोर्ट्स क्लब (SSC) ग्राउंड | सुबह 10:00 बजे | टेस्ट |
नंबर-1 पर ऑस्ट्रेलिया का है राज
आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका पर गौर करें, तो ऑस्ट्रेलिया की टीम टेबल टॉपर है. कंगारू टीम 84 अंक और 87.50 PCT के साथ पहले स्थान पर है. वहीं, दूसरे नंबर पर है डिफेंडिंग चैंपियन साउथ अफ्रीका, जिसके अंक 36 हैं और 75 PCT है. तीसरे स्थान पर काबिज न्यूजीलैंड का PCT 72.22 है, तो वहीं चौथे नंबर पर मौजूद बांग्लादेश का PCT 58.33 है.
यहां देखें वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका
| रैंक | टीम | मैच | जीत | हार | ड्रॉ | अंक | PCT (%) |
|---|---|---|---|---|---|---|---|
| 1 | ऑस्ट्रेलिया | 8 | 7 | 1 | 0 | 84 | 87.50 |
| 2 | दक्षिण अफ्रीका | 4 | 3 | 1 | 0 | 36 | 75.00 |
| 3 | न्यूजीलैंड | 6 | 4 | 1 | 1 | 52 | 72.22 |
| 4 | बांग्लादेश | 4 | 2 | 1 | 1 | 28 | 58.33 |
| 5 | भारत | 9 | 4 | 4 | 1 | 52 | 48.15 |
| 6 | श्रीलंका | 4 | 1 | 1 | 2 | 20 | 41.67 |
| 7 | इंग्लैंड | 13 | 4 | 8 | 1 | 38 | 24.36 |
| 8 | वेस्टइंडीज | 11 | 2 | 7 | 2 | 30 | 22.73 |
| 9 | पाकिस्तान | 5 | 1 | 4 | 0 | 4 | 6.67 |
ये भी पढ़ें: क्रिकेट छोड़ बने जैवलिन थ्रोअर, अब नीरज चोपड़ा को पछाड़कर जीता गोल्ड मेडल, पढ़िए रुमेश पथिरागे की दिलचस्प कहानी
ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में किस स्थान पर है भारत और श्रीलंका? 15 अगस्त से दोनों के बीच होगी भिड़ंत
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,