Sport : भारत में कितने बजे से शुरू होगा FIFA वर्ल्ड कप क्वार्टर फाइनल मैच? नॉर्वे-इंग्लैंड के बाद अर्जेंटीना और स्विट्जरलैंड की होगी भिड़ंत #INA

FIFA World Cup 2026 Quarter-Finals Timing: फीफा वर्ल्ड कप 2026 अब अपने आखिरी पड़ाव की ओर बढ़ रहा है. फीफा वर्ल्ड कप 2026 की 2 सेमीफाइनलिस्ट मिल गई हैं. स्पेन और फ्रांस की टीम ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है. वहीं बाकी 2 टीमों का फैसला भारतीय समयानुसार 12 जुलाई की रात और सुबह हो जाएगा. टूर्नामेंट का तीसरा क्वार्टर फाइनल मैच इंग्लैंड और नॉर्वे के बीच खेला जाएगा, जबकि चौथे और आखिरी क्वार्टर फाइनल में अर्जेंटीना का सामना स्विट्जरलैंड से होगा. तो चलिए जानते हैं कि भारतीय फैंस इन दोनों क्वार्टर फाइनल को कितने बजे से देख सकेंगे.

नॉर्वे और इंग्लैंड के मैच का फैंस को है बेसब्री से इंतजार

फीफा वर्ल्ड कप 2026 का तीसरा क्वार्टर फाइनल मैच नॉर्वे और इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा. इस मुकाबले का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इन दोनों देशों के मैच को फैंस इतिहास के पन्ने से भी जोड़कर रोमांच बढ़ा रहे हैं. एर्लिंग हालैंड और हैरी केन के बीच की टक्कर देखने के लिए फैंस उत्सुक हैं. एर्लिंग हालैंड और हैरी केन ने अब तक फीफा वर्ल्ड कप 2026 में शानदार प्रदर्शन किया है और अपनी टीम को अंतिम-8 तक पहुंचाया है.

एर्लिंग हालैंड और हैरी केन के बीच देखने को मिलेगी टक्कर

एर्लिंग हालैंड इस टूर्नामेंट में अब तक कुल 7 गोल दाग चुके हैं, वहीं इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन ने 6 गोल किए हैं. ऐसे में इन दोनों टीमों के बीच अब रोमांचक मुकाबले की उम्मीद की जा रही है. इंग्लैंड और नॉर्वे के बीच हेड-टू-हेड रिकॉर्ड की बात करें तो दोनों का अब तक कई बार आमना-सामना हुआ है, जिसमें इंग्लैंड का पलड़ा भारी रहा है. वहीं फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास में पहली बार नॉर्वे और इंग्लैंड की भिड़ंत होगी. नॉर्वे और इंग्लैंड के बीच तीसरा क्वार्टर फाइनल मैच भारतीय समयानुसार 12 जुलाई की आधी रात 2:23 बजे से खेला जाएगा. यानी भारतीय फैंस को अपनी नींद खराब करनी होगी.   

चौथा क्वार्टर फाइनल में अर्जेंटीना से होगी स्विट्जरलैंड की भिड़ंत

इसके बाद वर्ल्ड कप 2026 का चौथा क्वार्टर फाइनल मैच डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना और स्विट्जरलैंड के बीच खेला जाएगा. फैंस को इस मैच का भी इंतजार है. पूरे टूर्नामेंट में स्विट्जरलैंड की टीम ने जिस तरह का प्रदर्शन किया और अंतिम-8 में जगह बनाई, वह काबिलेतारीफ रहा वहीं अर्जेंटीना का अब तक इस टूर्नामेंट में सफर उतार-चढ़ाव से भरा रहा, लेकिन लियोनेल मेसी की टीम ने आखिरी पलों में भी बाजी मारी है और जीत दर्ज की है. राउंड ऑफ 16 के मैच में मिस्र के खिलाफ अर्जेंटीना की टीम हारते-हारते बची थी. आखिरी पलों (इंजरी टाइस) में अर्जेंटीना ने 3-2 से जीत दर्ज की थी और क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की की थी. 

भारतीय समयानुसार सुबह 6:30 बजे से खेला अर्जेंटीना और स्विट्जरलैंड का मैच

फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास में अब तक अर्जेंटीना और स्विट्जरलैंड के बीच 2 बार आमना-सामना हुआ है, जिसमें साल 1966 में अर्जेंटीना ने 2-0 से मुकाबले को अपने नाम किया था, तो वहीं साल 2014 में भी अर्जेंटीना ने 1-0 से मुकाबले को जीता था. यानी स्विट्जरलैंड का प्रदर्शन अर्जेंटीना के खिलाफ अच्छा नहीं रहा है. ऐसे में फैंस को लग रहा है कि मेसी की टीम आसानी से स्विट्जरलैंड को हरा देगी, लेकिन स्विट्जरलैंड की टीम बड़ा उलटफेर भी कर सकती है. अर्जेंटीना और स्विट्जरलैंड का मैच भी भारतीय समयानुसार 12 जुलाई की सुबह 6:30 बजे से खेला जाएगा.

यह भी पढ़ें: Explainer: इंग्लैंड में किस वजह से भारत गंवाता है ज्यादातर मैच? टी20 में टीम इंडिया की 10 सबसे बड़ी हार पर डालें नजर

भारत में कितने बजे से शुरू होगा FIFA वर्ल्ड कप क्वार्टर फाइनल मैच? नॉर्वे-इंग्लैंड के बाद अर्जेंटीना और स्विट्जरलैंड की होगी भिड़ंत





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button