Sport : जो वैभव सूर्यवंशी नहीं कर पाए वो साउथ अफ्रीका के युवा खिलाड़ी ने कर दिखाया, ये बड़ा रिकॉर्ड बनाकर मचाया तहलका #INA

Vaibhav Sooryavanshi : वैभव सूर्यवंशी ने 13 साल की उम्र में आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स में शामिल होकर सभी को हैरान कर दिया था. उन्होंने 14 साल की उम्र में कई शतक लगाकर सभी को उनके बारे में सोचने पर मजबूर कर दिया था. आईपीएल 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन करने के बाद उनको इंडियन क्रिकेट टीम में मौका मिला. इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा और जिम्बाब्वे सीरीज में अपने बल्ले से धमाकेदार पारी खेलकर अपने नाम की छाप एक बार फिर से दुनिया भर में छोड़ दी.
इस धमाकेदार प्रदर्शन के बावजूद वैभव सूर्यवंशी वो नहीं कर पाएं हैं, जो साउथ अफ्रीका के युवा क्रिकेटर ने कर डाला है. उन्होंने वैभव सूर्यवंशी से पहले एक ऐसा रिकॉर्ड अपने नाम कर इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करना लिया है, जिस रिकॉर्ड को अपने नाम करने की उम्मीद हर कोई वैभव सूर्यवंशी से कर रहा था. ये रिकॉर्ड क्या है और किस खिलाड़ी ने इसे अपने नाम किया है. आइए इसके बारे में जानते हैं.
8️⃣1️⃣ runs
4️⃣9️⃣ deliveries
8️⃣ fours
4️⃣ sixesVaibhav Sooryavanshi thrilled Harare with another special outing 🌟👏
Updates ▶️ https://t.co/oApMpI6eRc#TeamIndia | #ZIMvIND pic.twitter.com/mkCLNzWNQe
— BCCI (@BCCI) July 26, 2026
साउथ अफ्रीका के क्रिकेटर ने रचा इतिहास
साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज ल्हुआन-ड्रे प्रीटोरियस ने इतिहास रच दिया है. वह 20 साल और 161 दिन की उम्र में फुल मेंबर्स देश के खिलाड़ियों में टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के इतिहास में सेंचुरी बनाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए हैं. अब ल्हुआन-ड्रे प्रीटोरियस टी20 क्रिकेट में सेंचुरी लगाने वाले दुनिया के सबसे युवा खिलाड़ी हैं.
हालांकि भारत के वैभव सूर्यवंशी के पास मौका था कि, वो ऐसा ल्हुआन-ड्रे प्रीटोरियस से पहले कर पाएं लेकिन नहीं कर पाए. वो जिम्बाब्वे के खिलाफ 81 रनों की पारी खेलकर आउट हो गए थे. उस मैच में अगर वैभव 19 रन और बना लेते तो वो ल्हुआन से पहले ये कारनामा कर देते. लेकिन वैभव के पास अभी भी इस लिस्ट में टॉप करने का मौका होगा. क्योंकि वो अभी सिर्फ 15 साल के हैं.
🚨 HISTORY BY LHUAN-DRE PRETORIUS 🔥
– He becomes the youngest . score Hundred in T20I history among Full members at the age of 20 years & 161 days. pic.twitter.com/La0vt8xHRC
— Johns. (@CricCrazyJohns) September 5, 2026
दरअसल, इन दिनों साउथ अफ्रीका टी20 ट्राई सीरीज खेल रही है, जिसमें साउथ अफ्रीका, नामीबिया और जिम्बाब्वे हिस्सा ले रही हैं. इस सीरीज का छठवां मैच साउथ अफ्रीका और नामीबिया के बीच बीते शुक्रवार को खेला गया. इस मैच में ल्हुआन-ड्रे प्रीटोरियस ने धमाल मचाया और शानदार शतकीय पारी खेली.
New World Record! 🌍🔥
Lhuan-dré Pretorius has etched his name into the history books! 📖
At just 20 years and 161 days old, #TheProteas opener now holds the record of the youngest ever player from an ICC Full Member nation . score a T20I century! 🇿🇦👏
A record breaking knock… pic.twitter.com/VOV4HHuw4m
— Proteas Men (@ProteasMenCSA) September 4, 2026
ल्हुआन ने साउथ अफ्रीका के लिए पारी की शुरुआत करते हुए 53 बॉल में 5 चौके और 6 छक्कों के साथ 101 रनों की पारी खेली. इस पारी के दौरान उनका स्ट्राइक रेट 190.57 का रहा. इससे पहले उन्होंने 28 बॉल में 3 चौके और 3 छक्कों की मदद से अपने 50 रन पूरे किए. उनकी इस पारी की बदौलत उनकी टीम जीत पाई.
कैसा रहा साउथ अफ्रीका और नामीबिया मैच का हाल
इस मैच में साउथ अफ्रीका ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 228 रन बनाए. नामीबिया की टीम साउथ अफ्रीका से जीत के लिए मिले 229 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट पर 217 रन बना पाई और मात्र 11 रनों से मैच हार गई. इस मैच में नामीबिया के लिए जान फ्राइलिंक ने सबसे ज्यादा 72 रनों की पारी खेली, जबकि लौरेन स्टीनकैंप ने 61 रनों का योगदान दिया.
ये भी पढ़ें : IND W vs PAK W: भारत-पाकिस्तान के बीच आज कितने बजे से होगा मैच, जानिए पिच और संभावित प्लेइंग-11 से जुड़ी सारी डिटेल्स
जो वैभव सूर्यवंशी नहीं कर पाए वो साउथ अफ्रीका के युवा खिलाड़ी ने कर दिखाया, ये बड़ा रिकॉर्ड बनाकर मचाया तहलका
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,