Sport : आखिरी बार कब रोईं थीं स्मृति मंधाना, खुद किया खुलासा, बोलीं- 'उसने मुझे सच में इमोशनल कर दिया…' #INA

Smriti Mandhana: भारतीय क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना का नाम सुर्खियों में बना ही रहता है. एक के बाद एक रिकॉर्ड तोड़ते हुए आगे बढ़ रहीं मंधाना इस वक्त महिला एशिया कप में टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व कर रही हैं. इसी बीच स्मृति का एक बयान वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने बताया है कि वह कब रोती हैं और किसके लिए रोती हैं. साथ ही उन्होंने क्रिकेट से रिटायर होने के बाद अपने प्लान के बारे में भी खुलासा किया है.

क्या बोलीं स्मृति मंधाना?

टीम इंडिया की धाकड़ बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने हाल ही में एक इंटरव्यू दिया. इस इंटरव्यू के दौरान जब होस्ट ने उनसे पूछा कि क्या वह रोती हैं, तो इसके जवाब में उन्होंने अपनी दिल की बात कही. उन्होंने कहा कि मैं आमतौर पर नहीं रोती और रोती भी हूं, तो सिर्फ फिल्म देखकर ही रोती हूं.

पॉडकास्ट में स्मृति मंधाना ने कहा, “मुझे याद नहीं कि मैं आखिरी बार कब रोई थी, क्योंकि असल ज़िंदगी में मैं रोती नहीं हूं. मैं फिल्में देखते समय रोती हूं. मैं ‘मुसाफिर कैफे’ देख रही थी और उसने मुझे सच में इमोशनल कर दिया. मैं इतनी खुश थी कि रो पड़ी. मुझे लगा, ‘हां यार, मैं भी ऐसा ही कुछ करना चाहती हूं. सब कुछ पीछे छोड़कर अपना कैफे खोलूं और दुनिया से दूर रहूं.”

रिटायरमेंट के बाद अपने प्लान के बारे में बताते हुए मंधाना ने आगे कहा, “क्रिकेट के बाद, मुझे लगता है कि मैं ऐसी ही जिंदगी जीना चाहूंगी. अकेले, किसी शांत जगह पर और अपनी मर्जी का काम करते हुए.”

महिला एशिया कप में टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व कर रही हैं स्मृति मंधाना

स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना मौजूदा समय में टीम इंडिया के साथ महिला एशिया कप 2026 में भारतीय क्रिकेट टीम का प्रतिनिधित्व कर रही हैं. टूर्नामेंट का फाइनल मैच रविवार यानि आज भारत और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा. इस हाईवोल्टेज मैच पर सभी की नजरें होंगी, क्योंकि जो टीम जीतेगी वो खिताब अपने नाम करेगी.

स्मृति मंधाना पर नजरें होंगी, क्योंकि वह कमाल के फॉर्म में हैं और यदि भारत को जीत दर्ज करनी है, तो मंधाना का रोल काफी अहम हो जाता है. चूंकि, अगर वह शेफाली वर्मा के साथ मिलकर टीम इंडिया को मजबूत शुरुआत दिलाने में सफल होती हैं, तो यकीनन टीम इंडिया का पलड़ा भारी होगा.

आपको बता दें, इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाजों की लिस्ट में स्मृति मंधाना का नाम दूसरे नंबर पर आता है. उन्होंने 4 मैच की 4 पारियों में 171.11 की स्ट्राइक रेट और 38.50 के औसत से 154 रन बनाए हैं.

स्मृति मंधाना हैं सबसे तेज 10000 रन बनाने वाली महिला क्रिकेटर

महिला एशिया कप 2026 के दौरान ही स्मृति मंधाना ने एक बड़ा रिकॉर्ड बनाते हुए इतिहास रचा. उन्होंने महज 281 पारियों में 10000 इंटरनेशनल रन पूरे कर लिए और इसी के साथ वह 10000 रन बनाने वाली महिला क्रिकेटर बन गईं. इस मामले में उन्होंने मिताली राज को पीछे छोड़ा.

ये भी पढ़ें: INDW VS SLW: एशिया कप 2026 का फाइनल मैच आज कितने बजे शुरू होगा? जानिए कहां देख सकेंगे लाइव एक्शन

आखिरी बार कब रोईं थीं स्मृति मंधाना, खुद किया खुलासा, बोलीं- 'उसने मुझे सच में इमोशनल कर दिया…'





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button