Sport : कौन हैं नंदिनी शर्मा? जिन्होंने T20 डेब्यू करते ही मचाया तहलका, 16 साल पुराने रिकॉर्ड की कर ली बराबरी #INA

Who Is Nandini Sharma: टी-20 विश्व कप 2026 के शुरू होने से पहले भारतीय महिला क्रिकेट टीम इंग्लैंड के दौरा पर है, जहां दोनों टीमों के बीच टी-20 सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का पहला मैच चेम्सफोर्ड के कंट्री ग्राउंड में खेला गया. इस मैच में टॉस तो मेजबानों के पक्ष में गिरा, लेकिन भारतीय महिला टीम ने शानदार प्रदर्शन किया और मुकाबले को 38 रनों से अपने नाम कर लिया. मेगा इवेंट के शुरू होने से पहले भारत के लिए टी-20 क्रिकेट में डेब्यू करने वाली नंदिनी शर्मा ने तलका मचा दिया और 16 साल पुराने रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है.

नंदिनी शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले T-20 में किया शानदार प्रदर्शन

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के साथ खेले गए पहले टी-20 मैच को भारतीय क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 38 रनों से जीतकर अपने नाम कर लिया. इस मैच में भारत की ओर से डेब्यू करने वाली नंदिनी शर्मा ने कमाल की गेंदबाजी की. नंदिनी ने 4 ओवर का स्पेल फेंका, जिसमें 34 रन देकर उन्होंने 3 विकेट झटक लिए. उनके इस प्रदर्शन ने भारत को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई.

16 साल पुराने रिकॉर्ड की कर ली बराबरी

बीती रात खेले गए मैच में नंदिनी शर्मा ने डेब्यू किया और पहले ही मैच में 3 विकेट झटक लिए. इसी के साथ नंदिनी शर्मा अब भारत के लिए खेलते हुए T20I डेब्यू मैच में 3 विकेट लेने वाली दूसरी तेज गेंदबाज बन गई हैं. इससे पहले साल 2010 में इंग्लैंड के ही खिलाफ टी20 डेब्यू करने वाली सोनिया दबीर ने 23 रन देकर 3 विकेट झटके थे. अब नंदिनी दूसरी ऐसी तेज गेंदबाज बन गई हैं. जबकि, ऑलओवर वह ऐसा करने वाली  सातवीं गेंदबाज बन गई हैं.

कौन हैं नंदिनी शर्मा?

20 सितंबर 2001 को जन्मी नंदिनी घरेलू क्रिकेट में चंडीगढ़ का प्रतिनिधित्व करती हैं और टीम की कप्तान भी रह चुकी हैं। WPL के एक शानदार सीजन में उन्होंने 10 मैचों में 17 विकेट लिए थे. इस शानदार प्रदर्शन के बाद नंदिनी को टीम इंडिया से बुलावा आया और उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ डेब्यू मैच खेला.

भारत ने दिया 189 रनों का लक्ष्य

चेम्सफोर्ड के कंट्री ग्राउंड में भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टी-20 मैच खेला गया. इसमें टॉस जीतकर इंग्लिश कप्तान चार्ली डीन ने गेंदबाजी करने का फैसला किया. नतीजन, पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय महिला टीम. जहां, टीम इंडिया की कप्तानी कर रहीं स्मृति मंघाना शून्य और शेफाली वर्मा 2 रन बनाकर ही आउट हो गईं.

मगर, 2 शुरुआती झटकों के बाद यास्तिका भाटिया और जेमिमा रोड्रिक्स ने मिलकर पारी को संभाला और तीसरे विकेट के लिए 76 गेंदों पर 126 रनों की पार्टनरशिप बनाई. जेमिमा 40 गेंद पर 69 रन और यास्तिका 40 गेंद पर 54 रन बनाकर आउट हुईं. इस तरह पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय महिला टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट गंवाकर 188 रन बोर्ड पर लगाए और 189 रनों का लक्ष्य खड़ा किया.

38 रन से भारत ने जीता पहला टी-20

189 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम 20 ओवर में 168 रन ही बना पाई और भारत ने 38 रन से इस मैच को अपने नाम कर लिया. इंग्लैंड की ओर से सबसे बड़ी पारी एमी जोन्स ने खेली, जो 48 गेंद पर 67 रन बनाकर आउट हुईं. उनके अलावा हीदर नाइट ने 21 और सोफी डकली ने 16 रन बनाए. भारतीय गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया. डेब्यूडेंट नंदिनी शर्मा ने 3 विकेट चटकाए. वहीं, क्रांति गौड़ ने 2 और श्री चरणी, दीप्ति शर्मा ने 1-1 विकेट अपने नाम किए.

ये भी पढ़ें: SRH VS RR क्वालीफायर 2 मैच कौन जीतेगा? पिच रिपोर्ट, वेदर फॉरकास्ट, हेड टू हेड रिकॉर्ड सहित जानें सभी डीटेल्स

कौन हैं नंदिनी शर्मा? जिन्होंने T20 डेब्यू करते ही मचाया तहलका, 16 साल पुराने रिकॉर्ड की कर ली बराबरी





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button