Sport : पाकिस्तान की सबसे ज्यादा पिटाई करने वाला भारतीय क्रिकेटर कौन हैं? टॉप-10 लिस्ट पर डालिए नजर #INA

Top 10 Indian Batsmen With Most Runs Against Pakistan: भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबलों को लेकर क्रिकेट फैंस के बीच अलग ही लेवल का एक्साइटमेंट देखने को मिलता है. टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच आखिरी टेस्ट मैच 2007 में खेला गया था. उसके बाद से ही दोनों टीमों के बीच कोई टेस्ट मैच नहीं खेला गया. मगर, फिर भी पाकिस्तान के खिलाफ अगर सबसे अधिक टेस्ट रन बनाने वाले बल्लेबाजों की बात करें, तो उस लिस्ट में दूसरा नाम भारतीय ही है. तो आइए इस आर्टिकल में आपको उन टॉप-10 भारतीय बल्लेबाजों के बारे में बताते हैं, जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में पाकिस्तान के खिलाफ सबसे अधिक रन बनाए हैं.

10- रवि शास्त्री

टेस्ट क्रिकेट में पाकिस्तान के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय क्रिकेटर्स की लिस्ट में 10वें स्थान पर रवि शास्त्री का नाम आता है. उन्होंने 1982 से 1989 के बीच पाकिस्तान के खिलाफ 15 टेस्ट मैच खेले, जिसकी 22 पारियों में उन्होंने 38.14 के औसत से 801 रन बनाए. उन्होंने 3 शतक और 3 अर्धशतक लगाए. वह पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट में 3 बार शून्य पर आउट हुए. इसके अलावा उन्होंने 70 चौके और 3 छक्के लगाए.

9- सौरव गांगुली

पूर्व भारतीय दिग्गज खिलाड़ी सौरव गांगुली पाकिस्तान के खिलाफ सबसे अधिक टेस्ट रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में नौवें नंबर पर आते हैं. दादा ने 1999 से 2007 के बीच पाकिस्तान के खिलाफ 12 टेस्ट मैच खेले, जिसकी 20 पारियों में उन्होंने 47.47 के औसत से 902 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 2 शतक लगाया और 4 अर्धशतक लगाए. सौरव गांगुली ने 115 चौके और 7 छक्के भी लगाए.

8- पॉली उमरीगर

पूर्व भारतीय क्रिकेटर पॉली उमरीगर का नाम इस लिस्ट में आठवें स्थान पर आता है. अमरीगर ने 1952 से 1961 के बीच 15 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसकी 19 पारियों में उन्होंने 53.58 के औसत से 911 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 5 शतक और 2 अर्धशतक निकले. उन्होंने 56 चौके और 1 छक्का भी लगाया.

7- कपिल देव

पूर्व भारतीय दिग्गज ऑलराउंडर कपिल देव पाकिस्तान के खिलाफ सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में सातवें स्थान पर कपिल देव का नाम आता है. कपिल देव ने 1978 से 1989 के बीच पाकिस्तान के खिलाफ 29 टेस्ट मैच खेले, जिसकी 41 पारियों में 27 के औसत से 1054 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 8 अर्धशतक लगाए. वह पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट में 2 बार शून्य पर आउट हुए. इसके अलावा उनके बल्ले से 91 चौके और 13 छक्के भी निकले.

6- सचिन तेंदुलकर

इस लिस्ट में पूर्व भारतीय दिग्गज सचिन तेंदुलकर का नाम छठवें स्थान पर आता है. सचिन ने 1989 से 2007 के बीच पाकिस्तान के खिलाफ 18 टेस्ट मैच खेले, जिसकी 27 पारियों में 42.28 के औसत से 1057 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 2 शतक और 7 अर्धशतक लगाए. वहीं, वह 2 बार शून्य पर भी आउट हुए. सचिन ने पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट में 141 चौके जड़े.

5- मोहिंदर अमरनाथ

पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहिंदर अमरनाथ का नाम इस लिस्ट में पांचवें स्थान पर आता है. अमरनाथ ने 1978 से 1987 के बीच पाकिस्तान के खिलाफ 18 मैच खेले, जिसकी 28 पारियों में 45 के औसत से 1080 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 4 शतक और 5 अर्धशतक लगाए हैं. वह पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट में 1 बार शून्य पर आउट हुए. उनके बल्ले से 73 चौके और 7 छक्के निकले.

4- राहुल द्रविड़

पाकिस्तान के खिलाफ सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में राहुल द्रविड़ का नाम चौथे नंबर पर आता है. पूर्व भारतीय दिग्गज द्रविड़ ने पाकिस्तान के खिलाफ 1999 से 2007 के बीच 15 टेस्ट मैच खेले, जिसकी 26 पारियों में 53.73 के औसत और 45.24 की स्ट्राइक रेट से 1236 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 5 शतक और 3 अर्धशतक लगाए. वह एक बार शून्य पर भी आउट हुए. उनके बल्ले से 162 चौके और 3 छक्के निकले.

3- वीरेंद्र सहवाग

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग का नाम इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर आता है. वीरेंद्र सहवाग ने 2004 से 2006 के बीच पाकिस्तान के खिलाफ 9 टेस्ट मैच खेले, जिसकी 14 पारियों में उन्होंने 91.14 के औसत से 1276 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 4 शतक और 2 अर्धशतक निकले. वह महज 1 बार ही शून्य पर आउट हुए. उनके बल्ले से 187 चौके और 12 छक्के निकले.

2- दिलीप वेंगरकर

पाकिस्तान के खिलाफ सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर दिलीप वेंगसरकर का नाम आता है. वेंगसरकर ने 1978 से 1987 के बीच पाकिस्तान के खिलाफ 22 टेस्ट मैच खेले, जिसकी 35 पारियों में उन्होंने 44.27 के औसत से 1284 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 2 शतक और 8 अर्धशतक लगाए. वह 2 बार शून्य पर आउट हुए. उनके बल्ले से 73 चौके और 6 छक्के निकले.

1- सुनील गावस्कर

पाकिस्तान के खिलाफ सबसे अधिक टेस्ट रन बनाने वाले भारतीय दिग्गज कोई और नहीं बल्कि सुनील गावस्कर हैं. 1978 से 1987 के बीच गावस्कर ने पाकिस्तान के खिलाफ 24 टेस्ट मैच खेले, जिसकी 41 पारियों में उन्होंने 56.45 के औसत और 43.80 की स्ट्राइक रेट से 2089 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 5 शतक और 12 अर्धशतक निकले. पाकिस्तान के खिलाफ सुनील गावस्कर टेस्ट क्रिकेट में महज 1 बार ही शून्य पर आउट हुए. उन्होंने 176 चौके लगाए और 2 छक्के लगाए.

पाकिस्तान के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय क्रिकेटर्स

रैंकबल्लेबाजटेस्टपारीरनऔसतशतकअर्धशतकचौकेछक्के
1सुनील गावस्कर24412,08956.455121762
2दिलीप वेंगसरकर22351,28444.2728736
3वीरेंद्र सहवाग9141,27691.144218712
4राहुल द्रविड़15261,23653.73531623
5मोहिंदर अमरनाथ18281,08045.0045737
6सचिन तेंदुलकर18271,05742.28271410
7कपिल देव29411,05427.00089113
8पॉली उमरीगर151991153.5852561
9सौरव गांगुली122090247.47241157
10रवि शास्त्री152280138.1433703

ये भी पढ़ें: IND VS SL: शुभमन गिल के निशाने पर होगा जो रूट का ये बड़ा रिकॉर्ड, बनाने होंगे श्रीलंका दौरे पर सिर्फ इतने रन

पाकिस्तान की सबसे ज्यादा पिटाई करने वाला भारतीय क्रिकेटर कौन हैं? टॉप-10 लिस्ट पर डालिए नजर





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button