Sport : टीम इंडिया का एशियन गेम्स 2026 में कौन होगा कप्तान, वैभव सूर्यवंशी समेत इन खिलाड़ियों को मिलेगा चांस #INA

Team India : एशियन गेम्स 2026 में क्रिकेट भी खेला जाने वाला है. ऐसे में भारतीय क्रिकेट टीम भी एशियन गेम्स में हिस्सा लेगा. भारत की पुरुष और महिला टीमें दोनों एशियन गेम्स 2026 में भाग लेंगी. एशियन गेम्स की शुरुआत 19 सितंबर से होगी और 4 अक्टूबर तक ये खेलों का महाकुंभ होगा. उससे पहले भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के संभावित स्क्वाड का ऐलान हो चुका है. पीटीआई ने अपनी एक रिपोर्ट में एशियन गेम्स के लिए टीम इंडिया में शामिल होने वाले संभावित खिलाड़ियों के नाम की सूची जारी की है. इसमें बताया गया है कि टीम इंडिया का कप्तान कौन हो सकता है. इसकी कप्तानी के 3 दावेदारों के नाम भी दिए गए हैं. 

वैभव सूर्यवंशी की टीम इंडिया में एंट्री

इस रिपोर्ट की माने तो, एशियन गेम्स के लिए इंडियन क्रिकेट टीम में 15 साल के बाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की भी जगह बन सकती है. वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन किया है. उन्होंने 1 शतक और 5 अर्धशतकों के साथ 776 रन बनाए हैं. इसके साथ ही उन्होंने 63 चौके और 72 छक्के लगाने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच अब इनाम के तौर पर उन्हें टीम इंडिया में मौका मिलने वाला है.

कौन होगा टीम इंडिया का कप्तान

एशियन गेम्स में भारतीय क्रिकेट टीम का कप्तान कौन होगा. इसको लेकर भी चर्चाएं तेज हैं. आईपीएल में पंजाब किंग्स के लिए बतौर कप्तान शानदार प्रदर्शन करने वाले श्रेयस अय्यर को भी एशियन गेम्स में टीम इंडिया की कमान मिल सकती है. वहीं कप्तानी के अन्य विकल्प में राजस्थान रॉयल्स के पूर्व कप्तान और टी20 वर्ल्ड कप में बल्ले से धमाल मचाने वाले संजू सैमसन हैं. उन्होंने भी टीम इंडिया का कप्तान एशियन गेम्स में बनाया जा सकता है. एशियन गेम्स में टीम इंडिया की कप्तानी करने के दावेदारों मे तिलक वर्मा का नाम भी शामिल हैं. 

एशियन गेम्स 2026 के लिए टीम इंडिया का संभावित स्क्वाड

यशस्वी जायसवाल, श्रेयस अय्यर, अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, हार्दिक पांड्या, ईशान किशन, संजू सैमसन, रुतुराज गायकवाड़, ऋषभ पंत, रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, नीतीश कुमार रेड्डी, प्रसिद्ध कृष्णा, वरुण चक्रवर्ती, अनुकूल रॉय, आयूष बडोनी, हर्ष दुबे, ध्रुव जुरेल, खलील अहमद, रवि बिश्नोई, शाहबाज अहमद, शिवम दुबे, विप्रज निगम, हर्षित राणा, यश ठाकुर, वाशिंगटन सुंदर.

ये भी पढ़ें : RCB का नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कैसा है रिकॉर्ड, जानिए अहमदाबाद में उसे कितने मैचों में मिली जीत और हार

टीम इंडिया का एशियन गेम्स 2026 में कौन होगा कप्तान, वैभव सूर्यवंशी समेत इन खिलाड़ियों को मिलेगा चांस





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button