Sport : कौन करेगा ओपनिंग, कैसा होगा मिडिल ऑर्डर, एशिया कप में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग-11 #INA

Team India Predicted Playing-11: एशिया कप 2025 के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है. 15 खिलाड़ियों को स्क्वाड में शामिल किया गया है और 5 प्लेयर्स को बैकअप के रूप में चुना गया है. तो आइए आपको इस आर्टिकल में टूर्नामेंट की संभावित प्लेइंग-11 के बारे में बताते हैं कि किन खिलाड़ियों को मौका मिलने वाला है और किन्हें बेंच पर बैठना पड़ सकता है.

कौन करेगा ओपनिंग?

एशिया कप 2025 के टीम एनाउंसमेंट प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चीफ सिलेक्टर अजित अगरकर ने इशारों-इशारों में ये हिंट दिया कि संजू सैमसन इसलिए खेल रहे थे क्योंकि शुभमन गिल उपलब्ध नहीं थे. इसका मतलब है कि गिल की वापसी के बाद संजू सैमसन को ही बेंच पर बैठना पड़ सकता है. ऐसे में शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा मेगा इवेंट में ओपनिंग करते नजर आ सकते हैं.

मिडिल ऑर्डर

एशिया कप में भारत की प्लेइंग-11 में तीसरे नंबर पर तिलक वर्मा खेलते दिख सकते हैं. चौथे नंबर पर कप्तान सूर्यकुमार यादव एक्शन में दिख सकते हैं. अब संजू सैमसन का पत्ता कट रहा है, तो विकेटकीपर के रूप में जितेश शर्मा मिडिल ऑर्डर में शामिल हो सकते हैं, क्योंकि उनके पास पावर हिटिंग है, जो भारत को मैच जिताने के काम आ सकती है. वहीं, नंबर-6 पर हार्दिक पांड्या पर बल्लेबाजी करने आ सकते हैं.

बॉलिंग यूनिट

एशिया कप यूएई के मैदानों पर खेला जाएगा, जहां स्पिन गेंदबाजों को मदद मिलती है. ऐसे में भारत 3 स्पिनर और 2 पेसर्स के साथ उतर सकता है. स्पिन डिपार्टमेंट में वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव और अक्षर पटेल शामिल होंगे. वहीं, तेज गेंदबाजी इकाई का नेतृत्व जसप्रीत बुमराह करेंगे और अर्शदीप सिंह उनका साथ दे सकते हैं.

एशिया कप के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI

शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह

ये भी पढ़ें: ASIA CUP 2025: एशिया कप के लिए टीम इंडिया का हुआ ऐलान, सूर्या कप्तान, शुभमन गिल बने उपकप्तान

ये भी पढ़ें: तो इस वजह से यशस्वी जायसवाल नहीं बना पाए एशिया कप टीम में जगह? अजित अगरकर ने बताई वजह

कौन करेगा ओपनिंग, कैसा होगा मिडिल ऑर्डर, एशिया कप में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग-11




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button