Sport : सूर्यकुमार यादव ने इंटरनेशनल क्रिकेट से क्या ले लिया संन्यास? जानिए वायरल पोस्ट की पूरी सच्चाई #INA

Is Suryakumar Yadav Retired From International Cricket: भारतीय क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव को टी-20 टीम की कप्तानी से हटा दिया गया है. शनिवार को अपकमिंग टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हुआ, जिसमें सूर्यकुमार यादव के लिए जगह नहीं थी. जी हां, कप्तानी से हटाने के साथ ही उन्हें टीम से भी बाहर कर दिया गया है. अब टीम इंडिया के नए टी-20 कैप्टन हैं श्रेयस अय्यर, जो आयरलैंड सीरीज से जिम्मेदारी संभालेंगे. मगर, इस बीच सोशल मीडिया पर एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है कि सूर्यकुमार यादव ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया है. तो आइए आपको इस खबर की पूरी सच्चाई के बारे में बताते हैं…
सूर्यकुमार यादव के रिटायरमेंट की खबर की क्या है सच्चाई?
Representing India was the honour of my life. From a debut six . lifting the T20 World Cup, this journey was unforgettable. I have decided . retire from international cricket. Thank you BCCI, teammates, and fans. Onto the next chapter! 🇮🇳💙 #GrindNeverStops
— SuryaKumar Yadav (@unreal_skyy) June 7, 2026
भारतीय स्टार क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव को टी-20 टीम की कप्तानी से हटा दिया गया है. इसके बाद अब सोशल मीडिया पर एक पोस्ट काफी वायरल हो रहा है, जिसमें उनके रिटायरमेंट का दावा किया जा रहा है. मगर, जानकारी के लिए आपको बता दें कि ये पोस्ट पूरी तरह से फेक है. जी हां, ये पोस्ट SuryaKumar Yadav नाम के अकाउंट से किया गया है, लेकिन ये सूर्या का अकाउंट नहीं है बल्कि एक फेक अकाउंट है, जिससे रिटायरमेंट वाला पोस्ट आया है. यदि आप अकाउंट पर देखेंगे, तो महज 77 फॉलोवर्स ही हैं. हालांकि, इस पोस्ट के आने के बाद से ही यूजर्स लगातार इसपर प्रतिक्रिया दे रहे हैं.
सूर्यकुमार यादव के कैप्टेंसी रिकॉर्ड हैं शानदार
इस बात में कोई दोराय नहीं है कि सूर्यकुमार यादव एक अच्छे कप्तान रहे और उनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने टी-20 विश्व कप 2026 ट्रॉफी उठाई. सूर्यकुमार यादव ने अब तक 52 टी-20 मैचों में भारत की कप्तानी की है, जिसमें 40 मैचों में जीत दिलाई है और 8 मैचों में हार का सामना किया है. 2 मैच टाई रहे हैं. इस तरह सूर्या के कैप्टेंसी रिकॉर्ड कमाल के हैं और विनिंग प्रतिशत 76.92 का है.
🗣️𝗔 𝘀𝘁𝗮𝗻𝗱𝗼𝘂𝘁 𝗰𝗮𝗻𝗱𝗶𝗱𝗮𝘁𝗲 𝘄𝗶𝘁𝗵 𝗲𝗻𝗼𝘂𝗴𝗵 𝗲𝘅𝗽𝗲𝗿𝗶𝗲𝗻𝗰𝗲 🙌
🎥 Mr Ajit Agarkar, Chairperson of Men’s Selection Committee shares his thoughts on Shreyas Iyer’s appointment as #TeamIndia’s T20I Captain 👏@imAagarkar | @ShreyasIyer15 pic.twitter.com/pJb3kOv3MY
— BCCI (@BCCI) June 6, 2026
बल्ले से प्रदर्शन नहीं कर पा रहे सूर्यकुमार यादव
भले ही कप्तान के तौर पर सूर्यकुमार यादव का विनिंग प्रतिशत शानदार रहा हो. मगर, बल्ले से वह लगातार निराशाजनक प्रदर्शन कर रहे हैं. जी हां, पिछले लंबे वक्त से सूर्या का बल्ला खामोश है और वह निराशाजनक प्रदर्शन कर रहे हैं. टी-20 इंटरनेशनल की पिछली 10 पारियों में उन्होंने महज 2 फिफ्टी लगाईं. आईपीएल 2026 भी सूर्या के लिए बतौर बल्लेबाज बेहद निराशाजनक रहा. उन्होंने 13 मुकाबले खेले, जिसमें 147.54 की स्ट्राइक रेट और 20.77 के औसत से 270 रन बनाए थे. इस दौरान उन्होंने 2 अर्धशतक लगाए.
अभी टी-20 मुंबई लीग में खेल रहे हैं सूर्यकुमार यादव
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के निराशाजनक सीजन के बाद सूर्यकुमार यादव मौजूदा समय में टी-20 मुंबई लीग में खेल रहे हैं. इस लीग में वह ट्रायम्फ नाइट्स एमएनई की कमान संभाल रहे हैं. ऐसे में अब सूर्या पूरी कोशिश करेंगे कि इस टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन करें और रन बनाएं, जिससे आत्मविश्वास मिलेगा. साथ ही एक बार फिर वह टीम इंडिया में वापसी की दावेदारी पेश कर सकेंगे.
ये भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी के माता-पिता के लिए BCCI ने बनाया खास प्रावधान, 15 साल के खिलाड़ी को घुलने-मिलने का मिलेगा समय
सूर्यकुमार यादव ने इंटरनेशनल क्रिकेट से क्या ले लिया संन्यास? जानिए वायरल पोस्ट की पूरी सच्चाई
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,