Sport : श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज भारत के लिए क्यों है करो या मरो? जानें WTC प्वाइंट्स टेबल में कहां खड़ी है टीम इंडिया #INA

IND vs SL: भारतीय टीम अगले महीने श्रीलंका के दौरे पर जाएगा, जहां दोनों टीमों के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी. इस टेस्ट सीरीज का आगाज 15 अगस्त से होगा. इससे पहले एक प्रैक्टिस मैच खेला जाएगा, जिसका ऐलान हो चुका है. श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए बीसीसीआई ने मंगलवार, 28 जुलाई को टीम इंडिया के स्क्वाड का ऐलान कर दिया है. भारतीय स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के अलावा ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा की वापसी हुई है. श्रीलंका के खिलाफ यह टेस्ट सीरीज टीम इंडिया के लिए बेहद ही अहम है. यह सीरीज विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा है. अगर भारत को WTC फाइनल की रेस में बने रहना है तो हर हाल में इस सीरीज को जीतना होगा. यह सीरीजटीम इंडिया के लिए एक तरह से ‘करो या मरो’ वाला है, क्योंकि एक भी हार भारत के लिए WTC फाइनल का दरवाजा हमेशा के लिए बंद कर सकती है.
WTC पॉइंट्स टेबल में भारी गिरावट
भारतीय टीम इस वक्त विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से काफी दबाव में है. भारत को अपनी आखिरी टेस्ट सीरीज में साउथ अफ्रीका के खिलाफ घर में हार का सामना करना पड़ा था. घरेलू टेस्ट सीरीज हारने के बाद टीम इंडिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के पॉइंट्स टेबल में 5वें स्थान पर फिसल गई. भारत का PCT इस वक्त 48.15% है. अब अगर टीम इंडिया श्रीलंका के खिलाफ भी हारती है, तो उसका जीत प्रतिशत (PCT) गिरकर बेहद नीचे आ जाएगा और वह फाइनल की टॉप-2 टीमों की दौड़ से पूरी तरह पिछड़ जाएगी.
भारत हारा तो श्रीलंका पॉइंट्स टेबल में निकल जाएगा आगे
श्रीलंकाई टीम इस वक्त विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के प्वाइंट्स टेबल में भारत से बहुत पीछे नहीं है. श्रीलंका का इस समय PCT 41.67 है और वो भारत के ठीक पीछे 6ठे नंबर काबिज है. अगर श्रीलंका यह सीरीज 1-0 या 2-0 से जीत लेता है, तो वह भारत को नीचे धकेल कर पॉइंट्स टेबल में खुद आगे निकल जाएगा.
भारत के आगामी टेस्ट सीरीज है काफी कठिन
श्रीलंका के बाद भारतीय टीम को न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीम के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलनी है. यह दोनों सीरीज टीम इंडिया के लिए आसान नहीं होने वाली है. भारतीय टीम न्यूजीलैंड के दौरे पर 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी. यानी भारत विदेशी धरती पर टेस्ट खेलेगा. जबकि इसके बाद भारतीय टीम घर पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी. भारतीय टीम भले ही ऑस्ट्रेलिया से घर में भिड़ेगी, लेकिन कंगारू टीम को हराना टीम इंडिया के लिए बिल्कुल भी आसान नहीं होने वाला है.
शुभमन गिल की कप्तानी पर दबाव
अब ऐसे में यदि टीम इंडिया श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट मैच या फिर सीरीज हारकर अंक गंवाती है, तो फिर उसे न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगभग हर मैच जीतना होगा, जो कि भारत के लिए एक नामुमकिन टास्क बन जाएगा. श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड का ऐलान हो गया है. एक बार फिर कप्तानी की जिम्मेदारी शुभमन गिल को मिली है. एक युवा कप्तान के रूप में गिल के लिए श्रीलंका की धरती पर यह एक बड़ी परीक्षा है. इस बेहद महत्वपूर्ण सीरीज को गंवाने से कप्तान और युवा टीम के मनोबल पर बहुत बुरा असर पड़ेगा, जो न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया की मुश्किलें बढ़ा देगा.
🚨 . 🚨#TeamIndia’s squad for the 2⃣-match Test Series against Sri Lanka announced
Note: Washington Sundar was not available for selection for the first Test.
More Details ▶️ https://t.co/Vk0Xd8Axmq #SLvIND pic.twitter.com/NuCcKBohMj
— BCCI (@BCCI) July 28, 2026
यह भी पढ़ें: भारत और श्रीलंका के बीच खेले गए टेस्ट मैचों में किसने बनाए हैं सबसे ज्यादा रन? जानें टॉप-10 में विराट कोहली हैं या नहीं
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज भारत के लिए क्यों है करो या मरो? जानें WTC प्वाइंट्स टेबल में कहां खड़ी है टीम इंडिया
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,