Sport : संजू सैमसन के निशाने पर होगा धोनी का सबसे खास रिकॉर्ड, तोड़ने के लिए करना होगा बस एक काम #INA

Sanju Samson: भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन भी एशिया कप 2025 में लगातार रन बना रहे हैं. उनकी बल्लेबाजी कम आई है, मगर जब भी वह मैदान पर उतरे हैं, तो छक्के-चौकों की खूब बारिश की है. अब रविवार 28 सितंबर को पाकिस्तान के खिलाफ खेले जाने वाले फाइनल मैच में भी संजू से इसी तरह की तूफानी पारी की उम्मीद रहेगी.
धोनी का ये रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं सैमसम
एशिया कप 2025 में संजू सैमसन को जब-जब मौका मिला है, उन्होंने आतिशी बल्लेबाजी से फैंस को खूब रोमांचित किया है. अब रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ खेले जाने वाले ग्रैंड फिनाले में संजू के पास पूर्व भारतीय दिग्गज एमएस धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने का मौका है.
असल में, एशिया कप में अपने पिछले मैच में श्रीलंका के खिलाफ 3 छक्के लगाने के साथ ही संजू सैमसन संयुक्त रूप से किसी एक टी-20 टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज बन गए हैं. सैमसन T20I एशिया कप में अब तक 6 छक्के मार चुके हैं. धोनी ने 2009 में खेले गए T20 वर्ल्ड कप और ऋषभ पंत ने 2024 T20 वर्ल्ड कप में 6 छक्के जमाए थे. अगले मैच में सैमसन एक सिक्स लगाते ही धोनी और पंत से आगे निकल जाएंगे. इसके लिए उन्हें सिर्फ एक सिक्स लगाना होगा.
इस मामले में छोड़ चुके हैं धोनी को पीछे
एशिया कप 2025 के पिछले मैच में संजू सैमसन ने 23 गेंद पर 39 रनों की एक धमाकेदार पारी खेली थी, जिसमें संजू ने 3 छक्के और 1 चौका लगाया था. अपनी पारी में पहला छक्का लगाते ही संजू ने एमएस धोनी को पीछे छोड़ दिया था. अब संजू भारत के लिए टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले विकेटकीपर-बल्लेबाज हैं.
आपको बता दें, टूर्नामेंट में संजू ने अब तक 6 मैच खेले हैं, जिसमें 3 ही पारियों में उन्हें बल्लेबाजी करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने 36 के औसत से 108 रन बनाए.
ये भी पढ़ें: IND vs PAK: फाइनल मैच में बदल सकती है भारत की प्लेइंग-11, इन 2 खिलाड़ियों का बाहर होना है लगभग तय
ये भी पढ़ें:IND vs PAK: एशिया कप में पहली बार, मगर 5 बार खेला जा चुका है भारत-पाकिस्तान के बीच FINAL
संजू सैमसन के निशाने पर होगा धोनी का सबसे खास रिकॉर्ड, तोड़ने के लिए करना होगा बस एक काम
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,












