Sport : खत्म हो जाएगा दुनिया के सबसे घातक तेज गेंदबाजों में शुमार एनरिक नॉर्खिया का करियर? मैदान पर लौटना हुआ मुश्किल #INA

Anrich Nortje: साउथ अफ्रीका ही नहीं बल्कि दुनिया के सबसे घातक तेज गेंदबाज में से एक एनरिक नॉर्खिया इंजरी की वजह से हमेशा ही इंजरी से परेशान रहे हैं. अब एक बार फिर एनरिक नॉर्खिया इंजरी के कारण मैदान से लंबे समय के लिए बाहर हो गए हैं. वो मैदान पर कब वापसी करेंगे इसे लेकर कुछ भी तय नहीं है. एनरिक नॉर्खिया इंजरी पर अपडेट तब आया जब साउथ अफ्रीका ने जिम्बाब्वे और न्यूजीलैंड के खिलाफ ट्राई सीरीज के लिए अपनी टीम का ऐलान किया. यह सीरीज टी20 फॉर्म में खेली जाएगी.
इस साल नॉर्खिया ने खेले सिर्फ 2 मुकाबले
एनरिक नॉर्खिया के लिए साल 2025 अब तक अच्छा नहीं गुजरा है. नॉर्खिया इस साल सिर्फ 2 बार ही मैदान पर उतरे हैं. नॉर्खिया आईपीएल 2025 में कोलकाता नाइट राइडर्स का हिस्सा थे और सिर्फ 2 ही मैच खेले. वहीं साउथ अफ्रीकी टीम के हेड कोच सुकरी कोनार्ड ने एनरिक नॉर्खिया की इंजरी को लेकर दिए बयान में कहा कि हमें अभी देखना होगा कि उसकी चोट कितनी गंभीर है और वह कब तक मैदान से बाहर रहने वाला है.
नॉर्खिया ने साल 2024 में खेला था आखिरी इंटरनेशनल मैच
एनरिक नॉर्खिया ने साउथ अफ्रीका के लिए आखिरी बार 2024 टी20 वर्ल्ड कप में खेला था. नार्खिया ने इसके बाद टी20 क्रिकेट में फोकस करने के लिए सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट से भी अपना नाम वापस ले लिया था, लेकिन पैर के अंगूठे में फ्रेक्चर होने की वजह से वो पाकिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज का हिस्सा नहीं बने थे. उसके बाद पीठ इंजरी की वजह से वो चैंपियंस ट्रॉफी से भी बाहर हो गए. एनरिक नॉर्खिया ने अब तक साउथ अफ्रीका के लिए 19 टेस्ट, 22 वनडे और 42 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं. टेस्ट में 70 विकेट, वनडे में 36 और टी20 इंटरनेशनल में 53 विकेट चटकाए हैं.
यह भी पढ़ें: IND vs ENG: भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, 4 साल बाद अचानक इस गेंदबाज की हुई एंट्री
यह भी पढ़ें: Prithvi Shaw: ‘वो मुझे इधर-उधर ले जाते थे और मै भटक गया’, जानें पृथ्वी शॉ ने किसके लिए बोला ऐसा
यह भी पढ़ें: India Playing 11 2nd Test: शार्दुल ठाकुर का कटेगा पत्ता! इस घातक ऑलराउंडर की होगी भारत की प्लेइंग 11 में एंट्री
खत्म हो जाएगा दुनिया के सबसे घातक तेज गेंदबाजों में शुमार एनरिक नॉर्खिया का करियर? मैदान पर लौटना हुआ मुश्किल
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,












