Sport : WPL 2026: RCB को दूसरी ट्रॉफी जीतने के लिए जीतने होंगे सिर्फ इतने मैच, प्लेऑफ के लिए कर चुकी है क्वालीफाई #INA

WPL 2026: वुमेन्स प्रीमियर लीग 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लिया है. डब्ल्यूपीएल के इस सीजन में अब तक RCB ने 5 मैच खेले और लगातार सभी मुकाबले जीतकर 10 अंकों के साथ अगले राउंड में पहुंच गई है. तो क्या आप जानते हैं कि टीम को यदि इस सीजन में ट्रॉफी उठानी है, तो अभी और कितने मैच जीतने होंगे? आइए इसके बारे में इस आर्टिकल में बात करते हैं.

प्लेऑफ में पहुंची RCB 

WPL 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम विजयरथ पर सवार है. इस टीम ने अब तक 5 मैच खेले हैं और सभी 5 मैच जीते भी हैं. ऐसे में 10 अंक और +1.882 नेट रन रेट के साथ आरसीबी ने प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लिया है. बेंगलुरु आधारित ये फ्रेंचाइजी इस सीजन प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम भी बन गई है.

3 लीग मैच खेलते हैं बाकी?

WPL के सीजन में एक फ्रेंचाइजी को 8 मुकाबले खेलने होते हैं. RCB ने शुरुआती 5 मैचों में जीत दर्ज कर टूर्नामेंट में प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लिया है. मगर, अभी फ्रेंचाइजी को इस सीजन 3 लीग मैच और खेलने हैं. 24 जनवरी को RCB अपना 6वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेलेगी. अगला लीग मैच 26 जनवरी को मुंबई इंडियंस और यूपी वॉरियर्स 29 जनवरी को अपना आखिरी लीग मैच खेलेगी.

चैंपियन बनने के लिए कितने मैच जीतने होंगे?

वुमेन्स प्रीमियर लीग 2026 के प्लेऑफ में पहुंच चुकी आरसीबी अब अंक तालिका में टॉप पर ही रहने की कोशिश करेगी, ताकि वह टूर्नामेंट में सीधे फाइनल का टिकट कटा सके. ऐसे में स्मृति मंधाना एंड कंपनी अपने बचे हुए 3 में से कम से कम 2 मैच जीतना चाहेंगी. वहीं, ट्रॉफी जीतने के लिए इस टीम को फाइनल जीतना होगा. यदि आरसीबी अकं तालिका में खिसकर नंबर-2 या नंबर-3 पर पहुंचती है, तो उसे पहले एलिमिनेटर खेलना होगा, फिर ट्रॉफी जीतने के लिए खिताबी फाइनल में जीत करनी होगी.

ये भी पढ़ें: WPL 2026 में प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बनी RCB, जानिए अंक तालिका का कैसा है अब हाल

WPL 2026: RCB को दूसरी ट्रॉफी जीतने के लिए जीतने होंगे सिर्फ इतने मैच, प्लेऑफ के लिए कर चुकी है क्वालीफाई




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button