Sport : WPL 2026 Schedule: विमेंस प्रीमियर लीग का शेड्यूल हुआ जारी, इन 2 चैंपियन टीमों के बीच खेला जाएगा पहला मैच #INA

WPL 2026 Schedule: विमेंस प्रीमियर लीग 2026 के लिए हुए मेगा ऑक्शन के बाद अब शेड्यूल का ऐलान हो चुका है. टूर्नामेंट का आगाज 9 जनवरी से होगा और फाइनल मुकाबला 3 फरवरी को खेला जाएगा. टूर्नामेंट कें चौथे संस्करण का आयोजन नवी मुंबई और वडोदरा में होगा. तो आइए आपको सभी मैचों की डीटेल्स के बारे में बताते हैं.
किन टीमों के बीच खेला जाएगा पहला मैच?
विमेन्स प्रीमियर लीग 2026 के चौथे सीजन की शुरुआत 9 जनवरी से होने वाली है. टूर्नामेंट का पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा. हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली मुंबई की टीम अपना टाइटल डिफेंड करने के लिए उतरेगी, तो वहीं आरसीबी मैच जीतकर टूर्नामेंट की सफल शुरुआत करना चाहेगी.
कहां-कहां खेले जाएंगे मैच?
विमेन्स प्रीमियर लीग 2026 की शुरुआत 9 जनवरी से होगी. 9 से 17 जनवरी तक चलने वाले नवी मुंबई लीग में 11 मैच होंगे. वहीं, दूसरे फेज में लीग वडोदरा में खेली जाएगी. यहां प्लेऑफ और फाइनल सहित बाकी 11 मैच खेले जाएंगे. लीग मैच 1 फरवरी तक चलेंगे. उसके बाद एक निर्धारित ब्रेक डे होगा.
यहां देखें विमेन्स प्रीमियर लीग 2026 का पूरा शेड्यूल (WPL 2026 Schedule)
9 जनवरी 2026- मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, नवी मुंबई
10 जनवरी 2026- यूपी वॉरियर्स बनाम गुजरात जायंट्स, नवी मुंबई
10 जनवरी 2026- मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स, नवी मुंबई
11 जनवरी 2026- दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात जायंट्स, नवी मुंबई
12 जनवरी 2026- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम यूपी वॉरियर्स, नवी मुंबई
13 जनवरी 2026- मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात जायंट्स, नवी मुंबई
14 जनवरी 2026- यूपी वॉरियर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, नवी मुंबई
15 जनवरी 2026- मुंबई इंडियंस बनाम यूपी वॉरियर्स, नवी मुंबई
16 जनवरी 2026- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात जायंट्स, नवी मुंबई
17 जनवरी 2026- यूपी वॉरियर्स बनाम मुंबई इंडियंस, नवी मुंबई
17 जनवरी 2026- दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, नवी मुंबई
19 जनवरी 2026- गुजरात जायंट्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु,वडोदरा
20 जनवरी 2026- दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस, वडोदरा
22 जनवरी 2026- गुजरात जायंट्स बनाम यूपी वॉरियर्स, वडोदरा
24 जनवरी 2026- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स, वडोदरा
26 जनवरी 2026- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम मुंबई इंडियंस, वडोदरा
27 जनवरी 2026- गुजरात जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, वडोदरा
29 जनवरी 2026- यूपी वॉरियर्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, वडोदरा
30 जनवरी 2026- गुजरात जायंट्स बनाम मुंबई इंडियंस, वडोदरा
1 फरवरी 2026- दिल्ली कैपिटल्स बनाम यूपी वॉरियर्स, वडोदरा
3 फरवरी 2026- एलिमिनेटर, वडोदरा
5 फरवरी 2026- फाइनल, वडोदरा
🚨 WPL 2026 SCHEDULE 🚨
– RCB takes on Mumbai Indians in the first match of the season. 🏆 pic.twitter.com/0enzsIq2g5
— Johns. (@CricCrazyJohns) November 29, 2025
ये भी पढ़ें: IND vs SA: साउथ अफ्रीका ने भारत में पिछली बार कब जीती थी वनडे सीरीज? क्या रिकॉर्ड जानते हैं आप…
WPL 2026 Schedule: विमेंस प्रीमियर लीग का शेड्यूल हुआ जारी, इन 2 चैंपियन टीमों के बीच खेला जाएगा पहला मैच
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,












