Sport : यशस्वी जायसवाल ने बर्मिंघम में बना लिए इतने रन, तो टेस्ट क्रिकेट में सुनहरे अक्षरों से दर्ज हो जाएगा नाम #INA

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला बर्मिंघम के एजबेस्टन क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा. पिछले मैच में शतक लगाने वाले यशस्वी जायसवाल के पास इस मैच में इतिहास रचने का सुनहरा मौका है, मगर इसके लिए उन्हें एक बार फिर अच्छी बल्लेबाजी कर 97 रन तो बनाने ही होंगे.

यशस्वी जायसवाल के पास है इतिहास रचने का मौका

भारतीय सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने अब तक भारत के लिए कुल 20 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसकी 38 पारियों में उन्होंने 52.86 के औसत और 65.44 की स्ट्राइक रेट से 1903 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 5 शतक और 10 अर्धशतक लगाए हैं. यशस्वी अपने 2000 टेस्ट रनों से महज 97 रन दूर हैं और यदि बर्मिंघम टेस्ट में वह 97 रन बना लेते हैं, तो ना केवल वह अपने 2000 टेस्ट रन पूरे कर लेंगे बल्कि साथ ही वह भारत के लिए सबसे तेज 2000 टेस्ट रन बनाने वाले क्रिकेटर बन जाएंगे.

तोड़ देंगे गावस्कर और सहवाग का रिकॉर्ड

बर्मिंघम टेस्ट मैच में यदि यशस्वी जायसवाल 97 रन बना लेते हैं, तो वह सुनील गावस्कर को पीछे छोड़ देंगे. दरअसल, मौजूदा समय में भारत के लिए सबसे कम मैचों में 2000 टेस्ट रन बनाने का रिकॉर्ड लिटिल मास्टर के नाम पर दर्ज है, जिन्होंने 23 टेस्ट मैचों में 2000 रनों का आंकड़ा पार किया था. इसके बाद राहुल द्रविड़ और वीरेंद्र सहवाग जैसे दिग्गजों का नाम आता है. दोनों दिग्गज 25 मैचों में इस आंकड़े तक पहुंचे थे.

लीड्स में शतक लगाकर आ रहे हैं यशस्वी

इंग्लैंड के साथ खेले गए लीड्स टेस्ट मैच में भारतीय बल्लेबाजों की ओर से पहली पारी में 3 और दूसरी पारी में 2 शतक आए थे, जिसमें से पहला शतक यशस्वी जायसवाल के बल्ले से ही आया था. यशस्वी ने पहली पारी में 101 रन बनाए थे. हालांकि, दूसरी पारी में वह सिर्फ 4 रन बनाकर ही आउट हो गए थे. ऐसे में अब यशस्वी बर्मिंघम में एक बार फिर अच्छी बल्लेबाजी कर टीम इंडिया को मजबूत शुरुआत देने के इरादे से मैदान पर उतरना चाहेंगे.

ये भी पढ़ें: IND vs ENG: प्रैक्टिस सेशन में हुई WWE फाइट, 2 खिलाड़ियों पर भारी पड़ा ये भारतीय कोच, इंग्लैंड से वायरल हुआ वीडियो

ये भी पढ़ें: आईपीएल 2025 में छूटे थे 174 कैच, जानिए किस टीम ने की सबसे खराब फील्डिंग

यशस्वी जायसवाल ने बर्मिंघम में बना लिए इतने रन, तो टेस्ट क्रिकेट में सुनहरे अक्षरों से दर्ज हो जाएगा नाम




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button