Sport : ZIM vs RSA: साउथ अफ्रीका को मिला नया स्टार, महज 19 साल की उम्र में डेब्यू मैच में ही जड़ दिया शतक #INA

ZIM vs RSA: ऑस्ट्रेलिया को हराकर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का खिताब जीतने वाली साउथ अफ्रीका टीम इस वक्त जिम्बाब्वे के दौरे पर है. जहां दोनों देशों के बीच बुलवायो के मैदान पर 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है. इस मैच में अफ्रीकी बल्लेबाज लुआन-ड्रे प्रीटोरियस ने इतिहास रचा दिया है. लुआन ने अपने टेस्ट डेब्यू की पहली ही पारी में शतक लगाने का गौरव हासिल किया है.

पहले ही मैच में जड़ा शतक

दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच बुलवायो में पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है. इस मैच में अफ्रीकी टीम के कई सीनियर खिलाड़ी रेस्ट पर है और केशव महाराज टीम की कमान संभाल रहे हैं. पहले मैच में बाएं हाथ के बल्लेबाज लुआन-ड्रे प्रीटोरियस को डेब्यू करने का मौका मिला और उन्होंने अपनी पहली ही पारी में रिकॉर्ड बना दिया.

प्रीटोरियस टेस्ट डेब्यू पर शतक लगाने वाले दुनिया के 119वें और अफ्रीका के सातवें खिलाड़ी बन गए हैं. जिम्बाब्वे के खिलाफ उन्होंने उन्होंने सिर्फ 112 गेंदों में यह उपलब्धि हासिल की, जिससे उन्होंने इतिहास रच दिया. इसके बाद से ही हर तरफ अब 19 साल के इस युवा खिलाड़ी की चर्चा हो रही है. बताते चलें, लुआन को वर्कलोड मैनेजमेंट के कारण सीनियर खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी में मौका मिला है और आते ही उन्होंने धूम मचा दी.

दक्षिण अफ्रीका के सातवें खिलाड़ी

जानकारी के लिए बता दें कि दक्षिण अफ्रीका के लिए लुआन-ड्रे प्रीटोरियस से पहले छह खिलाड़ियों ने अपने टेस्ट डेब्यू पर शतक ठोका था. ये कारनामा टीम के लिए सबसे पहले सन 1992 में एंड्रयू हडसन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए मैच में किया था. तब उन्होंने अपने टेस्ट डेब्यू पर 163 रन बनाए थे. यहां देखें दक्षिण अफ्रीका के लिए टेस्ट डेब्यू पर शतक लगाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट:

163: एंड्रयू हडसन बनाम वेस्टइंडीज, 1992
222*: जैकोबस रूडोल्फ बनाम बांग्लादेश, 2003
100: अल्विरो पीटरसन बनाम भारत, 2010
110*: फाफ डु प्लेसिस बनाम ऑस्ट्रेलिया, 2012
101*: स्टियान वैन ज़ाइल बनाम वेस्टइंडीज, 2014
115: स्टीफ़न कुक बनाम इंग्लैंड, 2016

ये भी पढ़ें: IND vs ENG: ‘शुभमन गिल को रवैया सुधारना होगा’, ऑस्ट्रेलिया के वर्ल्ड कप हीरो के बयान ने कप्तान को दिखाया आईना

ये भी पढ़ें: IND vs ENG: एजबेस्टन में बहुत चलता है इस इंग्लिश खिलाड़ी का बल्ला, बनेगा भारत के लिए सबसे बड़ा खतरा!

ZIM vs RSA: साउथ अफ्रीका को मिला नया स्टार, महज 19 साल की उम्र में डेब्यू मैच में ही जड़ दिया शतक




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button