Sport : 'उसकी बुराई करना…' वैभव सूर्यवंशी पर जिम्बाब्वे के खिलाड़ी का बड़ा बयान, जानिए क्यों बताया जेनरेशनल टैलेंट? #INA

Vaibhav Sooryavanshi : वैभव सूर्यवंशी को खेलते हुए देखने के लिए फैंस एक बार फिर से काफी उत्साहित हैं. इंडियन क्रिकेट टीम इन दिनों जिम्बाब्वे दौरे पर हैं, जहां पर भारत को जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मुकाबलों की टी20 सीरीज खेलनी है. इस सीरीज में एक बार फिर से भारत के 15 साल के बाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी नजर आने वाले हैं. उनके पास इस सीरीज में धमाल मचाने का मौका होगा. वैभव का जिम्बाब्वे में बल्ले के साथ रिकॉर्ड भी शानदार है. ऐसे में वो इसका लाभ इस सीरीज में टीम इंडिया के लिए उठाना चाहेंगे.
भारत और जिम्बाब्वे के बीच पहला टी20 मैच 23 जुलाई यानी गुरुवार को होने वाले है. भारतीय क्रिकेट टीम और जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के बीच पहला मैच हरारे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा. भारतीय समयानुसार शाम इन दोनों टीमों के बीच होने वाला ये मुकाबला 4:30 बजे से खेला जाएगा. वहीं इस मैच का टॉस 4 बजे होगा.
Back . the scene of a record-breaking performance ✨
With more history in his sights for #TeamIndia 🇮🇳
𝗢𝗻𝗲 𝗚𝗿𝗼𝘂𝗻𝗱, 𝗠𝗮𝗻𝘆 𝗝𝗼𝘂𝗿𝗻𝗲𝘆𝘀, ft. Vaibhav Sooryavanshi 🙌 – By @ameyatilak #ZIMvIND https://t.co/naNWgISaas
— BCCI (@BCCI) July 22, 2026
इस मुकाबले से पहले जिम्बाब्वे के क्रिकेटर और टीम के कप्तान सिकंदर रजा ने वैभव को लकेर बड़ा बयान दिया है. जिम्बाब्वे के स्टार ऑलराउंडर रजा ने वैभव सूर्यवंशी को जेनरेशनल टैलेंट बता दिया है. उन्होंने वैभव को लेकर क्या कहा है, आइए आज इसके बारे में विस्तार से जानते हैं.
सिकंदर रजा ने वैभव सूर्यवंशी पर दिया बड़ा बयान
सिकंदर रजा ने कहा कि, ‘वैभव एक बहुत टैलेंटेड क्रिकेटर है. अगर कोई 15 साल का बच्चा इंटरनेशनल क्रिकेट खेल रहा है, तो सिर्फ दो या तीन मैच के बाद उसकी बुराई करना सही नहीं है. अगर उसे अच्छे से मैनेज और हैंडल किया जाए तो मुझे लगता है कि वैभव एक जेनरेशनल टैलेंट हो सकता है’.
SIKANDER RAZA ON VAIBHAV SOORYAVANSHI [JioStar]
“Vaibhav is a supremely talented cricketer. If a 15-year-old kid is playing international cricket, criticising him after just two or three matches isn’t justified. If he is managed and handled well, I think Vaibhav could be a… pic.twitter.com/z6Jrug5IDl
— Johns. (@CricCrazyJohns) July 21, 2026
सिकंदर रजा ने आगे कहा कि, ‘वैभव सूर्यवंशी ने अपनी जबरदस्त हिटिंग रेंज से दुनिया को हैरान कर दिया. लेकिन हमारे पास उसके खिलाफ अपने प्लान हैं. हम उसके बारे में एक-दो बातें जानते हैं और हमने उसके ट्रिगर मूवमेंट, उसके पसंदीदा हिटिंग एरिया पर करीब से नजर रखी है और उम्मीद है कि हम उसके खिलाफ अपने प्लान को अच्छे से लागू करेंगे. यह एक दिलचस्प मुकाबला होगा लेकिन उसे चुप कराना अपने आप में एक मुश्किल काम होगा और उम्मीद है कि हम उन प्लान को लागू करेंगे’.
Sikandar Raza talking about Vaibhav Sooryavanshi. pic.twitter.com/4qOYUVyjHc
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) July 21, 2026
वैभव सूर्यवंशी ने हरारे में काफी शानदार प्रदर्शन किया है. उन्होंने इंडिया अंडर -19 के लिए यहां पर 7 की 7 पारियों में 62.71 की औसत से कुल 439 रन ठोके थे. उन्होंने 1 शतक और 3 अर्धशतक लगाए और उनके बल्ले से 41 चौके और 30 छक्के भी निकले थे. इस मैदान पर आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल भारत की ओर से इंग्लैंड के के खिलाफ सिर्फ 80 गेंदों में 15 चौकों और 15 छक्कों की बदौलत 175 रनों की आतिशी पारी खेली. उनका स्ट्राइक रेट 218.75 का रहा था. अब वैभव सूर्यवंशी टीम इंडिया के लिए भी यहां पर धमाल मचाना चाहेंगे.
ये भी पढ़ें : वनडे वर्ल्ड कप की टीम का ऐलान! हर्षित राणा और ईशान किशन बाहर, भुवी और शमी समेत 5 अनुभवी खिलाड़ियों को मिला चांस
'उसकी बुराई करना…' वैभव सूर्यवंशी पर जिम्बाब्वे के खिलाड़ी का बड़ा बयान, जानिए क्यों बताया जेनरेशनल टैलेंट?
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,