Sports- कौन हैं प्रवीण कुमार?: पिछले दो पैरालंपिक में चौंकाने के बाद अब पैरा गेम्स में जीता गोल्ड; बंटी ने जीता सिल्वर -#INA

भारत के स्टार पैरा एथलीट प्रवीण कुमार ने एशियाई पैरा गेम्स 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। बुधवार को नागोया में पुरुषों की हाई जंप टी44/64 स्पर्धा में प्रवीण ने 2.05 मीटर की छलांग लगाकर नया गेम्स रिकॉर्ड बनाया। भारत के बंटी ने भी इसी स्पर्धा में रजत पदक जीतकर देश की सफलता में योगदान दिया। उन्होंने 1.92 मीटर की छलांग लगाई, जो उनका व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा।




उज्बेकिस्तान के तेमुर्बेक गियाजोव ने 1.86 मीटर की छलांग के साथ कांस्य पदक जीता। इस तरह भारतीय खिलाड़ियों ने स्पर्धा में पहले और दूसरे स्थान पर कब्जा जमाया। प्रवीण ने अपने शानदार प्रदर्शन से एक बार फिर साबित किया कि वह ऊंची कूद में दुनिया के शीर्ष पैरा एथलीटों में शामिल हैं।

Credit By Amar Ujala

Back to top button