Sport : ये हैं भारत की सबसे अमीर महिला क्रिकेटर, नेट वर्थ के मामले में मेंस क्रिकेटर्स को भी देती हैं मात #INA

पिछले कुछ सालों से भारत में वीमेंस क्रिकेट की लोकप्रियता में काफी बढ़ोतरी हुई है. इसमें बीसीसीआई का योगदान काफी अहम रहा है. इंडियन प्रीमियर लीग के तर्ज पर साल 2023 में वीमेंस क्रिकेट लीग लॉन्च की गई. जिसमें दुनियाभर की धाकड़ महिला क्रिकेटरों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए बड़ा मंच मिला.
साथ ही उन्हें कमाई का भी जरिया दिया गया. इससे उनकी नेट वर्थ में इजाफा हुआ. भारत की सबसे अमीर महिला क्रिकेटरों की बात करें, तो लिस्ट में पहले नंबर पर स्मृति मंधाना मौजूद हैं.
स्मृति मंधाना हैं सबसे अमीर क्रिकेटर
वर्तमान में भारतीय वीमेंस टीम की सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक स्मृति मंधाना कमाई के मामले में भी नंबर-1 हैं. मुंबई की 28 वर्षीय क्रिकेटर इस समय भारत की सबसे रईस महिला क्रिकेटर हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी नेट वर्थ 4 मिलियन है.
भारतीय रुपये में ये करीब 33 करोड़ है. इसमें बीसीसीआई से सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट के तहत मिलने वाली राशि, डब्ल्यूपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से मिलने वाली फीस, विज्ञापन आदि से होने वाली कमाई शामिल है.
ये भी पढ़ें: IND vs ENG 2nd Test: अर्शदीप सिंह दूसरे टेस्ट में करेंगे डेब्यू? इस खिलाड़ी की जगह मिल सकता है मौका
इन तरीकों से करती हैं मोटी कमाई
बाएं हाथ के बल्लेबाज स्मृति मंधाना भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में ग्रेड ए में शामिल हैं. जिसके तहत भारतीय क्रिकेटर को बीसीसीआई की ओर से सालाना 50 लाख रुपये मिलते हैं. वहीं वीमेंस प्रीमियर लीग में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने इस धुरंधर बल्लेबाज को 2023 की नीलामी में 3.40 करोड़ रुपये की कीमत पर खरीदा था.
वह डब्ल्यूपीएल की सबसे महंगी क्रिकेटर हैं. तीन सीजन को मिलाकर स्मृति अब तक 10 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर चुकी हैं. इसके अतिरिक्त मंधाना विज्ञापन से भी काफी पैसा कमाती हैं. टीम इंडिया की वाइस कैप्टन कई सारे प्रोडक्ट की ब्रांड एम्बेसडर भी हैं.
टीम इंडिया के लिए ऐसे हैं आंकड़े
स्मृति मंधाना 2013 में भारत के लिए डेब्यू करने के बाद से अब तक 7 टेस्ट, 102 वनडे और 148 टी20 मुकाबले खेल चुकी हैं. टेस्ट में उनके नाम 629 रन दर्ज है. वहीं वनडे में उन्होंने 4473 रन बनाए हैं. टी20 क्रिकेट में मंधाना के बल्ले से अब तक 3761 रन निकले हैं. तीनों फॉर्मैट को मिलाकर इस खिलाड़ी ने 13 शतक लगाए हैं.
ये भी पढ़ें: धोनी, विराट या रोहित, इस भारतीय क्रिकेटर की वाइफ है सबसे ज्यादा रईस
ये हैं भारत की सबसे अमीर महिला क्रिकेटर, नेट वर्थ के मामले में मेंस क्रिकेटर्स को भी देती हैं मात
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,












