Sport : ये हैं भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 नाइटवॉचमैन, लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं आकाशदीप #INA

Most Runs as Nightwatchman For India: इंग्लैंड के साथ खेले जा रहे ओवल टेस्ट मैच में भारतीय टीम के तेज गेंदबाज आकाशदीप, जो नाइटनवॉचमैन के रूप में बल्लेबाजी करने आए, तो उन्होंने 66 रनों की पारी खेली. इस तरह वह भारत के लिए बतौर नाइटवॉचमैन सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर पहुंच गए. ऐसे में सवाल उठता है कि बतौर नाइटवॉचमैन सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड आखिर किसके नाम पर दर्ज है. तो आइए आपको टॉप-5 हाईएस्ट रन स्कोरर नाइटवॉचमैन के बारे में बताते हैं.

आकाशदीप ने खेली 66 रनों की पारी

भारतीय स्टार पेसर आकाशदीप ने भले ही ओवल टेस्ट मैच में पहली पारी में गेंदबाजी में कुछ खास प्रदर्शन ना किया हो, लेकिन बतौर नाइटवॉचमैन आए इस खिलाड़ी ने 66 रनों की शानदार पारी खेली. उन्होंने पहले तो 71 गेंदों पर अपनी फिफ्टी पूरी की और फिर 94 गेंदों पर 66 रन की शानदार पारी खेलकर आउट हुए. आकाशदीप ने अपनी पारी में 12 चौके लगाए और इंग्लिश गेंदबाजों को खूब छकाया.

दूसरे नंबर पर पहुंचे आकाशदीप

आकाशदीप के नाम पर गेंदबाजी में तो कई रिकॉर्ड दर्ज हैं, लेकिन अब वह भारत के लिए बतौर नाइटवॉचमैन सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं. हालांकि, इस लिस्ट में टॉप पर अमित मिश्रा का नाम है, जिन्होंने 2011 में इसी मैदान यानि ओवल में इंग्लैंड के खिलाफ बतौर नाइटवॉचमैन बल्लेबाजी करते हुए 84 रन बनाए थे.

ये हैं बतौर नाइटवॉचमैन सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 गेंदबाज

84 – Amit Mishra v इंग्लैंड, The Oval, 2011

66 – Akash Deep v इंग्लैंड, The Oval, 2025*

50 – Amit Mishra v बांग्लादेश, चट्टोग्राम, 2010

46 – Irfan Pathan v ऑस्ट्रेलिया, पर्थ, 2008

43 – Murali Karthi v बांग्लादेश, ढ़ाका, 2000

ये भी पढ़ें: IND vs ENG: आकाशदीप की पारी का ड्रेसिंग रूम में खूब मना जश्न, कोच और कप्तान का रिएक्शन हुआ वायरल

ये भी पढ़ें: IND vs ENG: नाइटवॉचमैन बनकर आए आकाशदीप तो छा गए, महज इतनी गेंदों में जड़ दी पहली इंटरनेशनल फिफ्टी

ये हैं भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 नाइटवॉचमैन, लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं आकाशदीप




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button