Sports- एशियन गेम्स: फिल्मी दुनिया से दूर तैराकी में पहचान बना रहे आर माधवन के बेटे वेदांत, कैसा रहा एशियाड डेब्यू? -#INA

मशहूर अभिनेता आर. माधवन के बेटे और भारतीय तैराक वेदांत माधवन ने सोमवार को एशियन गेम्स 2026 में अपना डेब्यू किया। वेदांत ने पुरुषों की 4×200 मीटर फ्रीस्टाइल रिले में भारत का प्रतिनिधित्व किया, लेकिन भारतीय टीम फाइनल में जगह बनाने से मामूली अंतर से चूक गई। साजन प्रकाश, धक्षन शशिकुमार, वेदांत माधवन और अनीश सुनील की भारतीय चौकड़ी ने 7 मिनट 24.32 सेकंड का समय निकाला और 13 टीमों में नौवें स्थान पर रही। शीर्ष आठ टीमों को फाइनल में प्रवेश मिला। भारत फाइनल में जगह बनाने से महज 0.22 सेकंड से चूक गया। इस तरह वेदांत का एशियन गेम्स का पहला मुकाबला पदक या फाइनल में जगह के साथ तो खत्म नहीं हुआ, लेकिन उनके लिए यह अंतरराष्ट्रीय सीनियर स्तर पर एक अहम अनुभव रहा।