Sports- चाइना मास्टर्स: किदांबी श्रीकांत ने विश्व के नौवें नंबर के खिलाड़ी विक्टर को हराया, क्वार्टर फाइनल में पहुंचे -#INA

भारत के अनुभवी बैडमिंटन खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत ने विश्व के नौवें नंबर के खिलाड़ी विक्टर लाई को हराकर चाइना मास्टर्स सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। श्रीकांत ने कनाडा के खिलाड़ी को सीधे गेम में 21-18, 21-19 से हराया। श्रीकांत इस साल यूएस ओपन सुपर 300 फाइनल में पहुंचे थे। उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए लाई को मात दी जिन्होंने पिछले महीने नई दिल्ली में अपना दूसरा विश्व चैंपियनशिप कांस्य पदक जीता था। पूर्व नंबर एक और 2021 विश्व चैंपियनशिप के रजत पदक विजेता श्रीकांत का सामना अब हांगकांग के ली च्यूक यू से होगा।


Credit By Amar Ujala

Back to top button