Sports- CWG 2026: रंगारंग ओपनिंग सेरेमनी के साथ कॉमनवेल्थ गेम्स का आगाज, लॉन बॉल्स में भारत की विजयी शुरुआत -#INA

स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का शानदार आगाज रंगारंग ओपनिंग सेरेमनी के साथ हुआ। 74 देशों और क्षेत्रों के करीब 3,000 खिलाड़ियों ने पारंपरिक परेड ऑफ नेशंस में हिस्सा लिया। भारतीय दल की अगुआई ओलंपिक रजत पदक विजेता और दो बार की राष्ट्रमंडल चैंपियन मीराबाई चानू ने तिरंगा थामकर की, जबकि टोक्यो ओलंपिक कांस्य पदक विजेता मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन भारत की पहली आधिकारिक सेरेमोनियल बैटन बेयरर बनीं। ग्लास्गो 2026 पहली बार ऐसा संस्करण है, जिसमें फ्लैग बेयरर और बैटन बेयरर की भूमिकाएं अलग-अलग रखी गई हैं।


Credit By Amar Ujala

Back to top button