Sports- Cwg 2026 Day 4 Live:भारोत्तोलन राजा ने 65 किलो स्नैच में दिखाया दम, जादूमणि ने पाकिस्तानी मुक्केबाज को हराया – Commonwealth Games 2026 Day 4 Live: Mirabai Chanu Weightlifting Medals Tally Rishikant, Mirabai Chanu Updates -#INA

12:04 AM, 27-Jul-2026

CWG 2026 Day 4 Live: स्नैच में राजा ने दिखाया दम

भारतीय भारोत्तोलक राजा मुथुपंडी ने पुरुष 65 किलो के स्नैच में अपना दम दिखाया। राजा ने स्नैच में 126 किलो का वजन उठाया। राजा पहले प्रयास में सफल नहीं हुए, लेकिन उन्होंने दूसरे प्रयास में 126 किलो वजन उठाया। तीसरे प्रयास के लिए उन्होंने वजन बढ़ाया और 129 किलो उठाने का फैसला किया। हालांकि, वह सफल नहीं हो सके। इस तरह स्नैच में उनका स्कोर 126 किलो रहा। 

11:59 PM, 26-Jul-2026

CWG 2026 Day 4 Live: जादूमणि ने पाकिस्तानी मुक्केबाज को हराया

भारत के जादूमणि सिंह ने पाकिस्तान के मुक्केबाज सुमामा रेहमान को पुरुष 55 किग्रा के राउंड ऑफ 16 में हराया। जादूमणि ने दबदबा बनाते हुए रेहमान को सर्वसम्मत फैसले में 5-0 से हराया और क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। पहला राउंड जादूमणि के पक्ष में गया जो खंडित फैसले में पाकिस्तानी प्रतिद्वंद्वी से . रहे। दूसरे राउंड में जादूमणि ने रेहमान को कोई मौका नहीं दिया और सभी जजों ने उनके पक्ष में फैसला सुनाया। तीसरे राउंड में भी जादूमणि ने मुक्कों की बौछार की और रेहमान को चित करने में सफल रहे। 

11:45 PM, 26-Jul-2026

CWG 2026 Day 4 Live: जादूमणि का पाकिस्तानी मुक्केबाज से सामना

भारत के मुक्केबाज जादूमणि सिंह का सामना पुरुष 55 किग्रा में पाकिस्तान के सुमामा रेहमान से हो रहा है। यह मुकाबला शुरू हो गया है। पहला राउंड जादूमणि के पक्ष में गया जो खंडित फैसले में पाकिस्तानी प्रतिद्वंद्वी से . रहे। दूसरे राउंड में जादूमणि ने रेहमान को कोई मौका नहीं दिया और सभी जजों ने उनके पक्ष में फैसला सुनाया। 

11:23 PM, 26-Jul-2026

CWG 2026 Day 4 Live: महिला पेयर्स टीम हारी

लॉन बॉल में महिला पेयर्स सेक्शनल प्ले में भारतीय टीम को हार मिली। भारत के लिए रुपा रानी टिर्की और पिंकी का सामना सेक्शन बी के राउंड-5 में इंग्लैंड की एमी फाराओह तथा सियान ऑनर से हुआ। 1-1 से स्कोर बराबर रहने के बाद इंग्लैंड ने भारत को टाईब्रेक में 1-0 से हराया। इस हार के साथ ही भारतीय महिला टीम के लिए सेमीफाइनल के दरवाजे बंद हो गए हैं।

11:17 PM, 26-Jul-2026

CWG 2026 Day 4 Live: पुरुष 65 किग्रा भारोत्तोलन शुरू

भारतीय भारोत्तोलकों ने राष्ट्रमंडल खेलों के चौथे दिन प्रभावित किया है। अब पुरुष 65 किग्रा वर्ग में भारत के राजा मुथुपंडी चुनौती पेश कर रहे हैं और उनसे भी पदक की उम्मीद रहेगी। राजा ने स्नैच के पहले प्रयास में 125 किलो वजन और क्लीन एंड जर्क में 160 किलो वजन रजिस्टर किया है। 

11:15 PM, 26-Jul-2026

CWG 2026 Day 4 Live: व्हीलचेयर बास्केटबॉल में मिली हार

भारतीय महिला व्हीलचेर 3×3 बास्केटबॉल टीम को स्कॉटलैंड के खिलाफ पूल बी के मैच में हार का सामना करना पड़ा। स्कॉटलैंड ने 21-4 से भारतीय टीम को हराया। 

10:55 PM, 26-Jul-2026

CWG 2026 Day 4 Live: मुक्केबाज प्रीति क्वार्टर फाइनल में

भारतीय महिला मुक्केबाज प्रीति ने शानदार प्रदर्शन करते हुए क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। प्रीति का महिला 54 किग्रा वर्ग के राउंड ऑफ 16 में मालावी की डेबोराह मतेंजे से हुआ। प्रीति ने पहला राउंड आसानी से अपने नाम किया और दूसरे राउंड में भी वह अपनी प्रतिद्वंद्वी पर हावी रहीं। दूसरे राउंड में रेफरी ने मुकाबला बीच में रोका और प्रीति को विजेता घोषित किया गया। यानी प्रीति ने यह मैच आरएससी के तहत जीता। प्रीति राष्ट्रमंडल खेलों में पदक पक्का करने के करीब पहुंच गई हैं। 

10:47 PM, 26-Jul-2026

CWG 2026 Day 4 Live: मुक्केबाज प्रीति का मैच शुरू

भारतीय महिला मुक्केबाज प्रीति का 54 किग्रा वर्ग का मैच शुरू हो चुका है। प्रीति का सामना राउंड ऑफ 16 में मालावी की डेबोराह मतेंजे से हो रहा है। प्रीति ने पहले राउंड में शानदार प्रदर्शन किया। 

10:06 PM, 26-Jul-2026

CWG 2026 Day 4 Live: महिला पेयर्स का मैच शुरू

लॉन बॉल में महिला पेयर्स सेक्शनल प्ले का मुकाबला शुरू हो गया है। भारत के लिए रुपा रानी टिर्की और पिंकी का सामना सेक्शन बी के राउंड-5 में इंग्लैंड की एमी फाराओह तथा सियान ऑनर से हो रहा है। 

09:10 PM, 26-Jul-2026

CWG 2026 Day 4 Live: पीएम मोदी ने दी बधाई

मीराबाई चानू के स्वर्ण पदक जीतने पर पीएम नरेंद्र मोदी ने उन्हें बधाई दी है। भारतीय भारोत्तोलन में एक और शानदार अध्याय! प्रतिभाशाली मीराबाई चानू ने कॉमनवेल्थ गेम्स में एक बार फिर अपना हुनर दिखाया। उन्होंने 48 किलोग्राम वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता। लगातार कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने और कुल मिलाकर चौथा राष्ट्रमंडल पदक अपने नाम करने के साथ, वह हर भारतीय के लिए प्रेरणा बनी हुई हैं। उन्हें बधाई! भविष्य के लिए शुभकामनाएं।

 

Credit By Amar Ujala

Back to top button