Sports- CWG: मीराबाई की भावुक कहानी, लवलीना का देशप्रेम और जादूमणि का कारगिल समर्पण; खिलाड़ियों के जज्बे को PM का सलाम -#INA


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रमंडल खेल 2026 में शानदार प्रदर्शन करने वाले भारतीय पदक विजेताओं से रविवार को अपने आवास 7, लोक कल्याण मार्ग पर मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों से ग्लासगो खेलों के अनुभव जाने और उनकी उपलब्धियों की सराहना की। प्रधानमंत्री और खिलाड़ियों के बीच हुई इस बातचीत का वीडियो अब जारी किया गया है, जिसमें खिलाड़ियों के संघर्ष, उनकी सफलता और भविष्य की उम्मीदों से जुड़े कई भावुक पल सामने आए।