Sports- FIFA Final Live Streaming: फाइनल के लिए देर रात का करना होगा इंतजार, भारत में कितने बजे से देख सकेंगे मैच? -#INA

अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको में करीब एक महीने तक चले रोमांच, उलटफेर और यादगार मुकाबलों के बाद फीफा विश्व कप 2026 का सफर अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है। अब खिताबी मुकाबले में गत चैंपियन अर्जेंटीना और 2010 की विश्व विजेता स्पेन आमने-सामने होंगे। भारतीय फुटबॉल प्रशंसकों को यह मुकाबला देखने के लिए रविवार देर रात तक इंतजार करना होगा।
स्पेन ने सेमीफाइनल में फ्रांस को 2-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई, जबकि अर्जेंटीना ने इंग्लैंड को 2-1 से मात देकर खिताबी मुकाबले का टिकट हासिल किया।
फाइनल मुकाबला कहां खेला जाएगा?
फीफा विश्व कप 2026 का फाइनल अमेरिका के न्यू जर्सी के ईस्ट रदरफोर्ड स्थित प्रतिष्ठित मेटलाइफ स्टेडियम (न्यूयॉर्क न्यू जर्सी स्टेडियम) में खेला जाएगा। यह पहली बार होगा जब न्यूयॉर्क महानगरीय क्षेत्र में विश्व कप फाइनल का आयोजन किया जाएगा। इस स्टेडियम में 80 हजार से अधिक दर्शकों के पहुंचने की उम्मीद है। यह मुकाबला टूर्नामेंट के पहले ऐसे फाइनल के रूप में भी याद किया जाएगा, जिसमें पहली बार हाफटाइम एंटरटेनमेंट शो का आयोजन होगा। इसके चलते पारंपरिक हाफटाइम अंतराल को भी बढ़ाया जाएगा।