Sports- FIFA World Cup: ‘मुझसे ठीक से बात करो’, स्विट्जरलैंड के खिलाफ मैच के दौरान रेफरी से क्यों भिड़े लियोनल मेसी? -#INA


फीफा विश्व कप 2026 में अर्जेंटीना और स्विट्जरलैंड के बीच खेला गया मुकाबला सिर्फ फुटबॉल के मैदान की रणनीतियों तक ही सीमित नहीं रहा, बल्कि इसमें जबरदस्त ड्रामा भी देखने को मिला। निर्धारित 90 मिनट के खेल तक दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर थीं, जबकि स्विट्जरलैंड की टीम 10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही थी। आखिरकार, अतिरिक्त समय में अर्जेंटीना ने ताबड़तोड़ दो गोल दागकर इस मुकाबले को अपने नाम कर लिया और सेमीफाइनल में जगह बनाई।