Sports- मानसिक संघर्ष से विश्व कप के हीरो तक: फेर्रान टोरेस की कहानी रुला देगी; कभी कहा था ‘मैं अंधेरे में खो गया था’ -#INA

हर चमकती ट्रॉफी के पीछे एक ऐसी कहानी होती है, जो अक्सर दुनिया की नजरों से छिपी रह जाती है। स्पेन को विश्व कप जिताने वाले फेर्रान टोरेस की कहानी भी कुछ ऐसी ही है। एक समय ऐसा था जब उन्हें लगता था कि उनके सामने सिर्फ अंधेरा है, आत्मविश्वास पूरी तरह टूट चुका था और फुटबॉल का मैदान भी उन्हें अपना नहीं लगता था। लेकिन उसी खिलाड़ी ने 2026 फीफा विश्व कप फाइनल में 106वें मिनट में ऐसा गोल दागा, जिसने पूरे स्पेन को जश्न मनाने का मौका दे दिया। विश्व चैंपियन स्पेन के कप्तान रोड्री ने स्पेन में जीत का जश्न मनाने के दौरान लोगों के सामने इस बात का जिक्र किया कि फेर्रान की हमेशा आलोचना हुई है, लेकिन आज हम उनके नाम का जश्न मनाएंगे। रोड्री ने फेर्रान के कंधे पर हाथ रखकर उनके साथ जीत का जश्न मनाया। इसका वीडियो भी सामने आया है।


Credit By Amar Ujala

Back to top button