Sports- Hockey WC: पेनल्टी शूटआउट में बेल्जियम से 3-4 से हारा भारत, आठवें स्थान पर खत्म हुआ हॉकी विश्व कप अभियान -#INA

वावरे में खेले गए आठवें स्थान के मुकाबले में भारत ने दुनिया की नंबर दो टीम बेल्जियम को कड़ी चुनौती दी, लेकिन पेनल्टी शूटआउट में 3-4 से हार गया। निर्धारित समय तक दोनों टीमें 3-3 से बराबरी पर थीं। भारत के लिए कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने आखिरी सीटी से सिर्फ 26 सेकंड पहले पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर मुकाबले को शूटआउट तक पहुंचाया। हरमनप्रीत का यह इस विश्व कप में आठवां गोल रहा। हालांकि शूटआउट में बेल्जियम ने दबाव बेहतर तरीके से संभाला और 4-3 से जीत हासिल कर ली।


Credit By Amar Ujala

Back to top button