Sports- Hockey World Cup: सिर पर विश्व कप, कोच साहब मना रहे हैं छुट्टी; महिला टीम के मुख्य कोच स्जोर्ड मरीन घिरे -#INA


भारतीय हॉकी इस समय विवादों से घिरी हुई है। केसरिया जर्सी विवाद के बीच विश्व कप से ठीक पहले मुख्य कोच को छुट्टी देने पर नया हंगामा खड़ा हो गया है। नीदरलैंड व बेल्जियम में विश्व कप 14 अगस्त से शुरू हो रहा है। लेकिन महिला टीम के मुख्य कोच स्जोर्ड मरीन खिलाड़ियों संग जुटे होने की बजाय पिछले 20 दिन से अवकाश पर हैं।