Sports – J&K Encounter: श्रीनगर के वन क्षेत्र में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, सर्च ऑपरेशन जारी #INA

Srinagar Encounter: जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर से सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ की खबर है. बताया जा रहा है कि ये मुठभेड़ श्रीनगर के वन क्षेत्र में रविवार सुबह शुरू हुई. फिलहाल सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है और आतंकियों की तलाश की जा रही है. रविवार सुबह पुलिस ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर जिले में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच गोलीबारी हो गई.

कश्मीर पुलिस के मुताबिक, रविवार सुबह श्रीनगर के ज़बरवान वन क्षेत्र में पुलिस और सुरक्षा बलों ने एक संयुक्त अभियान चलाया. इस दौरान आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर गोलियां चलाना शुरू कर दी. फिलहाल सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है बताया जा रहा है कि यहां 2 से 3 आतंकवादी छिपे हुए हैं.

कश्मीर जोन पुलिस ने दी जानकारी

कश्मीर जोन पुलिस ने इस मुठभेड़ की जानकारी देते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद  विशेष खुफिया जानकारी के आधार पर श्रीनगर के ज़बरवान वन क्षेत्र में पुलिस और सुरक्षा बलों एक संयुक्त अभियान शुरू किया गया था. इस दौरान आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर गोलियां चलाना शुरू कर दिया.”

दो साल बाद श्रीनगर में हुई थी मुठभेड़

बता दें कि पिछले सप्ताह ही जम्मू-कश्मीर में दो एनकाउंटर हुए थे. जिसमें आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का एक टॉप कमांडर और दो अन्य आतंकी मारे गए थे. इस दौरान सुरक्षाबलों और अतंकियों के बीच श्रीनगर और अनंतनाग में मुठभेड़ हुई थी. जो श्रीनगर के इलाके में पिछले दो साल में पहली मुठभेड़ थी. इन मुठभेड़ में कुल तीन आतंकी मारे गए थे.


[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
डिस्क्लेमरः यह न्यूज़स्टेट डॉट कॉम न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ आई एन ए टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज़स्टेट डॉट कॉम की ही होगी.https://www.newsnationtv.com/states/jammu-kashmir/jk-encounter-encounter-between-security-forces-and-terrorists-in-forest-area-of-srinagar-search-operation-continues-7568655

Back to top button