Sports- पैरा एशियन गेम्स: निशानेबाजों ने चयन प्रक्रिया में लगाए भ्रष्टाचार के आरोप, स्वतंत्र जांच की मांग; जानें मामला -#INA

पैरा एशियाई खेलों के लिए चयन प्रक्रिया में कथित वित्तीय भ्रष्टाचार, जबरन वसूली और हेरफेर के आरोपों के बीच पैरा-शूटरों ने तत्काल स्वतंत्र जांच की मांग की है। वहीं, भारतीय पैरालंपिक समिति (पीसीआई) ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि टीम का चयन पूरी तरह योग्यता के आधार पर किया गया। भारतीय खेल प्राधिकरण (एसएआई) के महानिदेशक को बुधवार को सौंपे गए एक पत्र में निशानेबाजों ने आरोप लगाया कि 18 से 24 अक्तूबर तक होने वाले आइची-नागोया पैरा एशियाई खेलों के लिए चयन में भारतीय पैरालंपिक समिति के अधिकारियों और उसकी शूटिंग टेक्निकल कमेटी (एसटीसी) ने अवैध तरीके से धन की वसूली, खुलेआम भ्रष्टाचार और खेल मंत्रालय के दिशानिर्देशों का उल्लंघन किया है।


Credit By Amar Ujala

Back to top button