Sports – PM Kisan Yojana List: अभी-अभी पीएम किसान योजना से जुड़ा बड़ा अपडेट आया सामने, सरकार ने जारी की नई लिस्ट #INA

PM Kisan Yojana List: देश के किसानों के लिए सरकार की ओर से कई तरह के कदम उठाए जा रहे हैं. इन कदमों में कुछ सरकारी योजनाएं भी चलाई जा रही हैं जिनका बड़े स्तर पर कृषक फायदा भी उठा रहे हैं. ऐसी ही योजनाओं में से एक है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना. इस योजना के तहत किसानों के खाते में 6000 रुपए जमा किए जाते हैं. किसानों को आर्थिक मदद देने के मकसद से ये योजना चलाई जा रही है.

खास बात यह है कि हाल में सरकार ने इस योजना के जरिए किसानों के खाते में 20 हजार करोड़ रुपए जमा किए हैं. इसकी नई सूची भी जारी कर दी गई है. 

यह भी पढ़ें – UP वालों की हो गई बल्ले-बल्ले, योगी सरकार ने बकाया बिजली बिल वालों के लिए कर दिया बड़ा ऐलान

पीएम किसान योजना की नई लिस्ट जारी

सरकार की ओर से किसान भाइयों के खाते में 18वीं किस्त जमा की जा चुकी है. इस दौरान किन किसानों के खाते में धन जमा किया गया है. इसका राज्यवार ब्यौरा सरकार ने प्रस्तुत किया है. हर राज्य में कितने किसानों के खाते में कितना रकम जमा हुई इसकी जानकारी भी सामने आ गई है. देख लीजिए आपका नाम भी इनमें शामिल है या नहीं. 

ये रही पीएम किसान सम्मान निधि की 18वीं किस्त की पूरी सूची

PM Kisan New List

ऊपर दी गई तस्वीर में आपने देखा किस राज्य में कितने किसानों के खाते में कितनी रकम सरकार की ओर से पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत जमा की गई है. दरअसल सरकार की ओर से कुल 9 करोड़ 58 लाख किसानों के खातों में कुल 20 हजार करोड़ रुपए जमा किए गए हैं. 

यह भी पढ़ें – Devendra Fadanvis Net Worth: संपत्ति के मामले में किसी कारोबारी से पीछे नहीं हैं देवेंद्र फडणवीस, जानें कितनी है नेट वर्थ

जल्द जमा होगी 19वीं किस्त

इस योजना के तहत सरकार अब तक कुल 3 लाख 46 हजार करोड़ रुपए किसानों के खाते में जमा कर चुकी है. इस योजना की कुल 18 किस्तें सरकार ने जारी कर दी हैं. जबकि 19वीं किस्त जल्द ही जमा की जाएगी. बता दें कि इस योजना के तहत किसानों के खाते में प्रतिवर्ष कुल 6000 रुपए जमा किए जाते हैं. ये रकम तीन अलग-अलग किस्तों में 2000 रुपए के तौर पर जमा की जाती है. 

यह भी पढ़ें – अभी-अभी करोड़ों EPFO वालों की हुई चांदी, सरकार ने दे दिया सबसे बड़ा तोहफा

[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
डिस्क्लेमरः यह न्यूज़स्टेट डॉट कॉम न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ आई एन ए टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज़स्टेट डॉट कॉम की ही होगी.https://www.newsnationtv.com/utilities/pm-kisan-yojana-18th-installment-new-list-released-watch-state-wise-numbers-7759809

Back to top button