Sports – Vaibhav Suryavanshi के लंबे-लंबे छक्के से बौखलाया पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी, उम्र को लेकर कह दी ये बात #INA

Vaibhav Suryavanshi Age fraud: आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में राजस्थान रॉयल्स ने 13 साल के वैभव सूर्यवंशी को 1.10 करोड़ रुपये में खरीदा और वो आईपीएल इतिहास के सबसे युवा खिलाड़ी बन गए. इसके बाद से ही वैभव सूर्यवंशी सुर्खियों में बने हुए हैं. इस दौरान उन पर उम्र में गड़बड़ी के आरोप भी लगे, जिनका जवाब उनके पिता ने दिया. हालांकि, अब एक बार फिर उनकी उम्र को लेकर सवाल उठ रहे हैं और इस बार आवाज पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर ने उठाई है.

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर जुनैद खान ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र को लेकर सवाल उठाया है. उनका मानना है कि वो 13 साल के खिलाड़ी नहीं लगते. दरअसल हार में खत्म हुए अंडर-19 एशिया कप में वैभव की बैटिंग को देखने के बाद जुनैद खान ने ये सवाल उठाए हैं. इस टूर्नामेंट के फाइनल में भारत को बांग्लादेश के हाथों हार का सामना करना पड़ा था.

वैभव सूर्यवंशी ने लगाए लंबे छक्के

वैभव ने एशिया कप में श्रीलंका के खिलाफ 36 गेंदों पर 67 रनों की पारी खेली थी. इस दौरान उनके बल्ले से 5 चौके और 5 छक्के निकले थे. वह इस टूर्नामेंट में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में संयुक्त रूप से पहले नंबर पर रहे. जुनैद ने सोशल मीडिया पर वैभव का एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसके साथ लिखा है, “क्या 13 साल का लड़का इतने लंबे छक्के मार सकता है?

2 बार जड़ा फिफ्टी

Vaibhav Suryavanshi ने इस टूर्नामेंट में शानदार 2 अर्धशतक लगाए. श्रीलंका के खिलाफ तूफानी पारी खेलने से पहले उन्होंने यूएई के खिलाफ नाबाद 76 रनों की पारी भी खेली थी. हालांकि, फाइनल में उनका बल्ला नहीं चला था और वह सिर्फ 9 रन बनाकर आउट हो गए.

पिता ने नकारे आरोप

IPL 2025 नीलामी के बाद भी वैभव की उम्र को लेकर सवाल खड़े हुए थे, जिसके बाद उनके पिता ने सभी आरोपों को नकारा था. संजीव ने समाचार एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए कहा था, “जब वह साढ़े आठ साल का था तब पहली बार BCCI की बोन टेस्ट का हिस्सा बना था. वह पहले ही अंडर-19 स्तर पर खेल चुका है. हमें किसी का डर नहीं है. वह एक बार फिर उम्र से संबंधित टेस्ट दे सकता है.”


[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
डिस्क्लेमरः यह न्यूज़स्टेट डॉट कॉम न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ आई एन ए टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज़स्टेट डॉट कॉम की ही होगी.https://www.newsnationtv.com/cricket2/vaibhav-suryavanshi-13-years-age-fraud-allegations-by-former-pakistani-cricketer-junaid-khan-8425194

Back to top button