Sport : भारत में इस ऐप पर देख सकेंगे पाकिस्तान-अफगानिस्तान टी-20 मैच, टाइम और शेड्यूल कर लें नोट #INA

Tri-Series Live Streaming: एशिया कप 2025 से ठीक पहले पाकिस्तान, अफगानिस्तान और यूएई की टीमों के बीच एक ट्राई सीरीज खेली जाने वाली है, जिसकी शुरुआत 29 अगस्त से हो रही है. ये सीरीज अपकमिंग एशिया कप की तैयारियों के लिहाज से काफी अहम होने वाली है. ऐसे में इसमें रोमांचक मैच देखने को मिल सकते हैं. तो आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं कि भारत में इस सीरीज के मुकाबले आप कहां देख सकते हैं?

29 अगस्त से शुरू होगी सीरीज

यूएई की मेजबानी में पाकिस्तान, अफगानिस्तान और यूएई के बीच ट्राई सीरीज 29 अगस्त से शुरू हो रही है. सीरीज के मुकाबले राउंड रॉबिन फॉर्मेट में खेले जाएंगे. सीरीज का पहला मैच पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच खेला जाएगा. 1 सितंबर को यूएई व अफगानिस्तान के बीच टक्कर देखने को मिलेगी. 2 सितंबर को पाकिस्तान व अफगानिस्तान एक बार फिर टकराएगी.

4 सितंबर को यूएई और पाकिस्तान के बीच दूसरा मुकाबला खेला जाएगा. 5 सितंबर को यूएई व अफगानिस्तान एक दूसरे के खिलाफ खड़ी होगी. 7 सितंबर को ट्राई सीरीज का फाइनल मुकाबला होगा. जिन 2 टीमों के ज्यादा अंक होंगे, वह खिताबी मुकाबले में आमने-सामने होगी.

कहां देख सकते हैं लाइव मुकाबले?

भारत में अगर आप पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच खेले जाने वाले मुकाबले का लुत्फ उठाना चाहते हैं, तो आराम से उठा सकते हैं. भले ही टीवी पर इस ट्राई सीरीज को टेलीकास्ट ना किया जा रहा हो, लेकिन आप फैनकोड ऐप पर इसकी लाइवस्ट्रीमिंग देख सकते हैं. ये सभी मैच रात 8.30 बजे से शुरू होंगे और टॉस के लिए कप्तान 8 बजे मैदान पर आ जाएंगे.

ऐसी हैं पहले मैच में भिड़ने वाली दोनों टीमें

पाकिस्तान

सलमान अली आगा (कप्तान), अबरार अहमद, फहीम अशरफ, फखर जमान, हारिस रऊफ, हसन अली, हसन नवाज, हुसैन तलत, खुशदिल शाह, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, मोहम्मद वसीम जूनियर, साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, सलमान मिर्जा, शाहीन शाह अफरीदी और सुफयान मोकिम.

अफगानिस्तान

राशिद खान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, दरविश रसूली, सेदिकुल्लाह अटल, अजमतुल्लाह उमरजई, करीम जनत, मोहम्मद नबी, गुलबदीन नायब, शराफुद्दीन अशरफ, मोहम्मद इशाक, मुजीब उर रहमान, अल्लाह गजनफर, नूर अहमद, फरीद मलिक, नवीन-उल-हक, फजलहक फारूकी.

ये भी पढ़ें: ASIA CUP: ये हैं टी-20 एशिया कप में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज, लिस्ट में 2 भारतीय शामिल

ये भी पढ़ें: रोहित शर्मा के पास है वनडे क्रिकेट का एक बड़ा रिकॉर्ड बनाने का मौका, करना होगा बस ये छोटा सा काम

भारत में इस ऐप पर देख सकेंगे पाकिस्तान-अफगानिस्तान टी-20 मैच, टाइम और शेड्यूल कर लें नोट




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button