Nation: ड्रॉ की तरफ बढ़ रहा श्रीलंका-बांग्लादेश गॉल टेस्ट #INA
.webp)
गॉल, 20 जून (.)। श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच गॉल में खेला जा रहा टेस्ट चौथे दिन की समाप्ति के बाद ड्रॉ की तरफ बढ़ता दिख रहा है। स्टंप्स के समय बांग्लादेश ने दूसरी पारी में तीन विकेट के नुकसान पर 177 रन बनाकर कुल बढ़त 187 रन की कर ली थी। कप्तान नजमूल हसन शांतो 56 और मुशफिकुर रहीम 22 रन पर नाबाद हैं।
बांग्लादेश को दूसरी पारी में पहला झटका सिर्फ 24 के स्कोर पर लगा जब अनामुल हक 4 रन बनाकर आउट हो गए। लेकिन, शादमान इस्लाम ने एक छोड़ संभालकर रखा। टीम का स्कोर जब 128 था, तब वह 76 रन बनाकर तीसरे विकेट के रूप में आउट हुए। मोमिनुल हक 14 रन बनाकर दूसरे विकेट के रूप में आउट हुए थे।
नजमुल हसन शांतो 56 और मुशफिकुर रहीम 22 रन पर नाबाद हैं। दोनों चौथे विकेट के लिए अब तक नाबाद 49 रन जोड़ चुके हैं। इन दोनों बल्लेबाजों ने पिछली पारी में भी शतक लगाए थे। शांतो ने 148 और रहीम ने 163 रन की पारी खेली थी।
गॉल टेस्ट के पांचवें दिन अगर श्रीलंकाई स्पिनर्स का जादू चला और बांग्लादेश ने दिन के शुरुआती घंटे में विकेट गंवाए तो यह मैच रोमांचक हो सकता है और नतीजे की अपेक्षा की जा सकती है, अन्यथा टेस्ट ड्रॉ की तरफ बढ़ रहा है।
श्रीलंका ने अपनी पहली पारी में 485 रन बनाए थे और बांग्लादेश से 10 रन से पिछड़ गई थी। श्रीलंका के लिए पाथुम निसांका ने 187, कामिंदु मेंडिस ने 87 और दिनेश चांदीमल ने 54 रन की पारी खेली थी। बांग्लादेश के लिए नईम हसन ने पांच विकेट लिए थे, जबकि हसन महमूद ने तीन विकेट चटकाए।
बांग्लादेश ने अपनी पहली पारी में 495 रन बनाए थे।
–.
पीएके/एकेजे
डिस्क्लेमरः यह . न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ हमारा चैनल टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
ड्रॉ की तरफ बढ़ रहा श्रीलंका-बांग्लादेश गॉल टेस्ट
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,






.webp)


.webp)

