दिल्ली में आंधी-बारिश, 25 फ्लाइट डायवर्ट:सड़कों पर पानी भरा, गाड़ियां डूबीं; देश में आज से नौतपा शुरू- INA NEWS

दिल्ली में रविवार सुबह आंधी-तूफान के साथ तेज बारिश हुई। मिंटो रोड, मोती बाग और दिल्ली एयरपोर्ट टर्मिनल-1 की सड़कों पर पानी भरने से बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है। इसके चलते 100 से ज्यादा फ्लाइट प्रभावित हुई हैं, इनमें 25 से ज्यादा फ्लाइट्स को डायवर्ट किया गया है। कुछ फ्लाइट देरी से रवाना हुईं और कुछ को कैंसिल कर दिया गया है। मानसून कल देश में दस्तक दे चुका है। यह केरल में अपने तय समय से 8 दिन पहले पहुंचा है। वहीं, आज से नौतपा की भी शुरुआत हो रही है, जो 2 जून तक रहेगा। इस दौरान भीषण गर्मी होती है। मौसम विभाग ने आज देश के 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा उत्तराखंड में ओले गिरने और राजस्थान में धूल भरी आंधी-हीटवेव की चेतावनी दी है। हिमाचल में बादल फटने का दावा
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में शनिवार को तेज बारिश हुई। लोगों ने दावा किया कि बादल फटने के कारण बाढ़ की स्थिति बनी। सतलुज नदी का जलस्तर भी बढ़ गया। इस दौरान 20 से ज्यादा वाहनों को नुकसान पहुंचा है। मौसम विभाग ने राज्य के 12 जिलों में 27 और 28 मई को 40-50 kmph की रफ्तार से हवा, तेज बारिश और बिजली गिरने का येलो अलर्ट जारी किया है। राज्यों से मौसम की तस्वीरें… केरल में 8 दिन पहले मानसून पहुंचा
24 मई को मानसून केरल पहुंच गया। यह अपने तय समय से 8 दिन पहले पहुंचा है। मौसम विभाग के मुताबिक 16 साल में ऐसा पहली बार हुआ जब मानसून इतनी जल्दी आया है। 2009 में मानसून 9 दिन पहले पहुंचा था। वहीं, पिछले साल 30 मई को दस्तक थी। मानसून चार दिन से देश से करीब 40-50 किलोमीटर दूर अटका था और शुक्रवार शाम आगे बढ़ा। इसके आज ही तमिलनाडु और कर्नाटक के कई इलाकों में भी पहुंचने की संभावना है। एक हफ्ते में देश के दक्षिणी और पूर्वोत्तर राज्यों जबकि 4 जून तक मध्य और पूर्वी भारत को कवर कर सकता है। आम तौर पर मानसून 1 जून को केरल पहुंचता है और 8 जुलाई तक पूरे देश को कवर कर लेता है। यह 17 सितंबर के आसपास वापस लौटना शुरू करता है और 15 अक्टूबर तक पूरी तरह से वापस चला जाता है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार, मानसून की शुरुआत की तारीख और सीजन के दौरान कुल बारिश के बीच कोई संबंध नहीं है। इसके जल्दी या देर से पहुंचने का मतलब यह नहीं है कि यह देश के अन्य हिस्सों को भी उसी तरह कवर करेगा। पूरी खबर पढ़ें… राज्यों के मौसम का हाल… ————————————————– मौसम से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… मई में इतना आंधी-तूफान क्यों, क्या बड़ी आपदा का संकेत; UP में 2 दिन में 60 मौतें, MP-राजस्थान में उखड़े पेड़ पिछले कुछ दिनों से मौसम अजीब तेवर दिखा रहा है। एक तरफ हीट वेव और दूसरी तरफ आंधी-बारिश का कहर। 21 मई की रात तो दिल्ली-NCR के लोगों ने कहा- ऐसा तूफान हमने जीवन में कभी नहीं देखा। सिर्फ उत्तर प्रदेश में पिछले 2 दिनों में आंधी-बारिश से 60 लोगों की मौत हुई है। MP-राजस्थान में भी पेड़ और टीन शेड उखड़े हैं। पूरी खबर पढ़ें…
Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |