Nation- शारदा यूनिवर्सिटी में छात्र तंग करते थे… शिवम डे के परिजनों ने लगाए आरोप, जानें FIR में क्या-क्या?- #NA

शारदा यूनिवर्सिटी में छात्र तंग करते थे... शिवम डे के परिजनों ने लगाए आरोप, जानें FIR में क्या-क्या?

छात्र की खुदकुशी के बाद परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

ग्रेटर नोएडा की शारदा यूनिवर्सिटी के छात्र की खुदकुशी के मामले में पीड़ित परिवार ने पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई. पीड़ित परिवार ने पुलिस को दी शिकायत में इस बात का जिक्र किया है कि छात्र ने बताया था कि वह सेकेंड ईयर के एग्जाम में जरूरी सीजीपीए नहीं ला पाया था. इसके बाद वह जब भी कॉलेज जाता था और उसके साथ वाले छात्र उसे तंग करते थे. छात्र ने अपने परिजनों को यह बात बताई थी. फिलहाल पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है और जांच की जा रही है.

शारदा यूनिवर्सिटी से बीटेक कर रहे बिहार के छात्र शिवम डे की खुदकुशी के बाद उनका परिवार ग्रेटर नोएडा पहुंचा. इस दौरान उनके पिता कार्तिक चंद्र ने शाक जाहिर किया है कि उनके बेटे ने खुदकुशी नहीं है. उन्होंने कहा कि वह 2023 से कॉलेज नहीं जा रहा था. उसके कई पेपर में बैक आई थी. लेकिन कॉलेज ने कभी उन्हें इस बारे में नहीं बताया. कॉलेज वाले बस ईमेल और मैसेज भेजकर फीस भरने को कहते रहते थे.

FIR में क्या-क्या?

शिवम के पिता ने पुलिस को जो जानकारी दी है उस आधार पर एफआईआर दर्ज की गई है. पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच में जुट गई है. शिवम डे शारदा यूनिवर्सिटी से बीटेक कर रहा था. शिवम एचएनआर बॉयज हॉस्टल में रहता था. वह अगस्त 2023 से कॉलेज नहीं गया था.

पुलिस ने एफआईआर में इस बात का जिक्र भी किया है कि शिवम ने कुछ समय पहले अपने माता-पिता को बताया था कि बैक आने के बाद कॉलेज में कुछ बच्चे उसे तंग करते हैं. इसी वजह से उसने कॉलेज जाना छोड़ दिया. हालांकि माता-पिता के समझाने से करीब 3-4 महीने बाद वह कॉलेज जाने लगा था. पुलिस ने कहा है कि मामला में जांच पूरी होने के बाद ही एक्शन लिया जाएगा.

सुसाइड नोट पढ़कर भावुक हुए परिजन

छात्र शिवम डे ने खुदकुशी से पहले एक सुसाइड नोट लिखा था जो कि इन दिनों चर्चा में बना हुआ है. जो भी उस सुसाइड नोट को पढ़ रहा है वह भावुक हो जा रहा है. शिवम ने खुदकुशी से पहले अपने सुसाइड नोट में सही शिक्षा व्यवस्था को देश में लाने की बात भी कही. इतना ही नहीं शिवम ने सुसाइड नोट में लिखा कि उसकी खुदकुशी का जिम्मेदार किसी को नहीं बनाया जाए. इस नोट में शिवम ने अपने मां-बाबा से माफी भी मांगी है और खुद को नाकाबिल बताया. फिलहाल परिवार शिवम के शव को बिहार के पूर्णिया ले गया है जहां पर उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा.

शारदा यूनिवर्सिटी में छात्र तंग करते थे… शिवम डे के परिजनों ने लगाए आरोप, जानें FIR में क्या-क्या?

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button