एसएन मेडिकल कॉलेज मे स्तन की बिना चीर फाड़ कर की गई सफल सर्जरी

आगरा। एस एन मेडिकल कॉलेज के चिकित्सको ने स्तन कैंसर को बिना किसी चीर फाड़ के सफल सर्जरी कर सफलता हासिल की चिकित्सको ने सफलता पूर्वक सर्जरी कर कैंसर की गांठ को निकाल दिया गया सर्जरी के दौरान महिला का अंग पूर्ण रूप से सुरक्षित रहा सर्जरी के बाद महिला पूरी तरह से स्वस्थ रही इसके बाद महिला को छुट्टी दे दी गई है। एस एन मेडिकल कॉलेज के सर्जिकल आंकोलॉजी विभाग मे एक 45 वर्षीय महिला अपने बाए स्तन मे गांठ होने की समस्या से पीड़ित आई थी चिकित्सको द्वारा जांच कराई गई तो उन्हें स्तन कैंसर पाया गया चिकित्सको ने ब्रेस्ट कंजर्वेटिव सर्जरी का निर्णय लिया गया और महिला के स्तन की बिना किसी चीर फाड़ किए कैंसर की गांठ को सफलतापूर्वक निकाल दिया गया। ऑपरेशन के बाद मे लेवल अंकोप्लास्टी के जरिए स्तन की प्राकृतिक आकृति को भी बनाए रखा । चिकित्सको द्वारा कुछ दिनों तक महिला को अपनी निगरानी मे रखने के बाद महिला को छुट्टी दे दी गई। सर्जरी करने वाली टीम मे डॉ अंशिका अरोड़ा, डॉ श्रेया, डॉ आयुष, व डॉ विमलेश मौजूद रहे। मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य/डीन डॉ प्रशांत गुप्ता ने बताया कि एसएन मेडिकल कॉलेज में चिकित्सा महाविद्यालय स्तर पर अत्यन्त जटिल ऑपरेशन भी सफलतापूर्वक हो रहे हैं जिससे रोगियों को अत्यधिक लाभ मिल रहा है और उन्हें दिल्ली, जयपुर जैसे बड़े शहरों में इलाज के लिए नहीं जाना पड़ता हमारे मेडिकल कॉलेज मे वरिष्ठ चिकित्सको द्वारा जटिल से जटिल सर्जरियां सफलतापूर्वक की जा रही है।
रिपोर्ट: अजीत कुमार कुशवाह






