हिंदुस्तान के लिए एक बार फिर लड़ने को तैयार सनी देओल, सामने आई ‘बॉर्डर 2’ की रिलीज डेट
.webp)
मुंबई, 15 अगस्त (.)। सनी देओल, वरुण धवन, अहान शेट्टी और दिलजीत दोसांझ स्टारर देशभक्ति से ओतप्रोत वॉर ड्रामा फिल्म ‘बॉर्डर 2’ की रिलीज डेट सामने आ चुकी है। फिल्म निर्माताओं ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज डेट संग बताया कि सनी देओल की टीम एक बार फिर से देश के लिए लड़ने को तैयार है।
फिल्म निर्माताओं ने नए मोशन पोस्टर के साथ बताया कि फिल्म 22 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस पोस्टर में सनी देओल सैन्य वर्दी में देशभक्ति और जोश से भरे दिखे। वहीं, आसपास चिंगारी उड़ती दिख रही है।
निर्माताओं के साथ ही सनी देओल ने भी पोस्टर को शेयर कर प्रशंसकों को रिलीज की तारीख के बारे में जानकारी दी।
सनी देओल ने इंस्टाग्राम पर मोशन पोस्टर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “हिंदुस्तान के लिए लड़ेंगे, फिर एक बार। ‘बॉर्डर 2’ सिनेमाघरों में आ रही।”
‘बॉर्डर 2’ देशभक्ति, साहस और बलिदान की कहानी को पेश करने के लिए तैयार है। सीक्वल भारतीय सैनिकों की वीरता और अदम्य भावना, देशभक्ति, साहस और बलिदान की उनकी शानदार यात्रा का सम्मान करेगा। फिल्म बॉर्डर 2 के निर्देशक अनुराग सिंह हैं और इसका निर्माण गुलशन कुमार और टी-सीरीज के बैनर तले हो रहा है।
बॉर्डर 2 जेपी दत्ता की साल 1997 की ब्लॉकबस्टर बॉर्डर का सीक्वल है, जो 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध पर आधारित फिल्म थी। उसमें सनी देओल, सुनील शेट्टी, जैकी श्रॉफ, अक्षय खन्ना, सुदेश बेरी, पुनीत इस्सर, कुलभूषण खरबंदा, तब्बू, राखी गुलजार, पूजा भट्ट और शरबानी मुखर्जी लीड रोल में थे।
वहीं बॉर्डर 2 में सनी देओल, दिलजीत दोसांझ, वरुण धवन और अहान शेट्टी भी हैं।
हाल ही में पुणे के नेशनल डिफेंस एकेडमी में फिल्म का तीसरा शेड्यूल शुरू हुआ, जहां चारों अभिनेताओं ने एक एनर्जेटिक गीत की शूटिंग की। वहीं, अमृतसर शेड्यूल की भी शूटिंग पूरी हो चुकी है।
–.
एमटी/केआर
डिस्क्लेमरः यह . न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ हमारा चैनल टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
हिंदुस्तान के लिए एक बार फिर लड़ने को तैयार सनी देओल, सामने आई ‘बॉर्डर 2’ की रिलीज डेट
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









