सुपरफूड सिंघाड़ा : सर्दियों में शरीर को देता है गर्माहट और पोषण, जानें खाने का सही तरीका
.webp)
नई दिल्ली, 23 नवंबर (.)। सिंघाड़ा सर्दियों का ऐसा फल है, जो स्वाद में हल्का, ताजगी देने वाला और पोषण से भरपूर होता है। ठंड के मौसम में इसकी मांग अपने आप बढ़ जाती है, क्योंकि यह शरीर को ऊर्जा, गर्माहट और ताकत देने में मदद करता है। इसमें पोटैशियम, विटामिन-बी, एंटीऑक्सीडेंट्स और गुड फाइबर पाया जाता है, जो इसे एक तरह का प्राकृतिक सुपरफूड बना देता है।
सिंघाड़ा का पहला बड़ा फायदा है कि यह शारीरिक कमजोरी को दूर करने में मदद करता है। इसके अंदर मौजूद पोषक तत्व शरीर को तुरंत ऊर्जा देते हैं और थकान कम करते हैं। जिन लोगों को रोजाना कमजोरी या सुस्ती महसूस होती है, उनके लिए यह एक अच्छा स्नैक माना जाता है। दूसरा फायदा है पाचन के लिए, क्योंकि इसमें फाइबर की मात्रा अच्छी होती है, इसलिए यह कब्ज, गैस और पेट फूलने जैसी दिक्कतों को कम करने में मदद करता है। इसे खाने से पेट हल्का रहता है और पाचन तंत्र अच्छे से काम करता है।
वजन नियंत्रित रखने वालों के लिए भी सिंघाड़ा एक बढ़िया विकल्प है। यह कम कैलोरी वाला फल है, जिससे पेट भरा रहता है और बार-बार खाने की इच्छा नहीं होती। जिन लोगों को थायरॉयड की समस्या है, उनके लिए भी इसे फायदेमंद बताया जाता है, क्योंकि इसमें आयोडीन और दूसरे खनिज तत्व होते हैं, जो थायरॉयड ग्रंथि को सपोर्ट देने में मदद करते हैं। पोटैशियम की ज्यादा मात्रा होने के कारण यह ब्लड प्रेशर को संतुलित रखने में भी उपयोगी माना जाता है, जिससे दिल की सेहत को भी फायदा मिलता है।
सिंघाड़ा त्वचा और बालों के लिए भी अच्छा माना जाता है। इसके एंटीऑक्सीडेंट शरीर को अंदर से साफ करते हैं, जिससे त्वचा में ग्लो आता है और बाल मजबूत होते हैं।
इसे खाने का सही तरीका भी मायने रखता है। उबालकर खाना सबसे आसान और फायदेमंद तरीका है। भूनकर खाना भी स्वादिष्ट लगता है, लेकिन तला हुआ सिंघाड़ा ज्यादा तेल की वजह से फायदा कम और नुकसान ज्यादा करता है। वहीं, कच्चा सिंघाड़ा हमेशा अच्छी तरह धोकर ही खाना चाहिए।
इसके अलावा, कुछ सावधानियां भी जरूरी हैं। डायबिटीज वाले लोग इसे सीमित मात्रा में खाएं, क्योंकि इसमें प्राकृतिक शर्करा होती है। जिन्हें नट्स या पानी वाले फलों से एलर्जी होती है, वे भी खाने से बचें। थायरॉयड, किडनी या हार्मोनल समस्याओं से जूझ रहे लोग नियमित सेवन शुरू करने से पहले डॉक्टर से राय ले लें।
–.
पीआईएम/एबीएम
डिस्क्लेमरः यह . न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ हमारा चैनल टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
सुपरफूड सिंघाड़ा : सर्दियों में शरीर को देता है गर्माहट और पोषण, जानें खाने का सही तरीका
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









