'पुणे-दौंड के बीच शुरू हो ईएमयू लोकल सेवा', रेल मंत्री से सुप्रिया सुले की मांग
.webp)
मुंबई, 16 जून (.) । एनसीपी-शरद पवार गुट की सांसद सुप्रिया सुले ने पुणे और दौंड के बीच लोकल ईएमयू ट्रेन शुरू करने की मांग की है। दौंड-पुणे के बीच चलने वाली शटल डीईएमयू में आग लगने की घटना के बाद उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए अपनी बात कही।
सुप्रिया सुले ने एक्स पोस्ट में लिखा, पुणे और दौंड के बीच सैकड़ों यात्री नियमित रूप से यात्रा करते हैं, लेकिन इन यात्रियों को समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इन दोनों स्टेशनों के बीच चलने वाली डेमू और मेमू की यात्रा अक्सर देरी से होती है। इस वजह से यात्रियों को पुणे में अपने कार्यस्थल पर पहुंचने में बहुत देर हो जाती है। हाल के दिनों में ये चीजें लगातार हो रही हैं, जिसके कारण कई लोगों को अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ा है।
अपनी पोस्ट में सांसद ने लिखा, यात्रियों के लिए यात्रा को अधिक सुविधाजनक और समयबद्ध बनाने के लिए लोनावला-पुणे ईएमयू लोकल सेवा की तरह दौंड-पुणे के बीच एक उपनगरीय ईएमयू लोकल सेवा शुरू करना जरूरी है। पिछले कई सालों से नियमित यात्रियों की ये मांग है और रेलवे विभाग को उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार करने की जरूरत है। इसे ध्यान में रखते हुए मैं रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से अनुरोध करती हूं कि वो दोनों स्टेशनों के बीच उपनगरीय ईएमयू लोकल सेवा शुरू करने के लिए निर्देश दें।
बता दें कि सोमवार सुबह पुणे और दौंड के बीच चलने वाली एक ट्रेन में आग लगने की सूचना मिली थी। ट्रेन दौंड से पुणे की तरफ जा रही थी और इसी दौरान एक कोच में अचानक आग लग गई। इससे बोगी में अफरातफरी मच गई थी। आग ने जल्द ही कोच के एक अन्य हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। हालांकि रेलवे कर्मचारियों ने तुरंत एक्शन लिया और आग पर काबू पाया। इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
–.
डीसीएच/केआर
डिस्क्लेमरः यह . न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ हमारा चैनल टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
'पुणे-दौंड के बीच शुरू हो ईएमयू लोकल सेवा', रेल मंत्री से सुप्रिया सुले की मांग
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,







.webp)
.webp)

