Sport : सुपर-4 में एंट्री करते ही सूर्यकुमार यादव ने बनाया मास्टर प्लान! इस खिलाड़ी को देंगे मौका #INA

Asia Cup 2025: भारतीय क्रिकेट टीम एशिया कप 2025 के सुपर-4 के लिए क्वालीफाई कर चुकी है. अब 21 सितंबर को पाकिस्तान के खिलाफ इस चरण का पहला मैच खेलने के साथ टीम इंडिया ट्रॉफी की ओर कदम बढ़ाएगी. लेकिन यह इतना आसान भी नहीं होने वाला है, एक गलत कदम और पूरी मेहनत पर पानी फिर सकता है. इसके लिए कप्तान सूर्यकुमार यादव बड़ा दांव खेल सकते हैं और प्लेइंग एलेवन में अपने तुरुप के इक्के को मौका दे सकते हैं. 

इस खिलाड़ी को मिल सकता है मौका

आज यानि 19 सितंबर को टीम इंडिया ओमान के खिलाफ लीग चरण का आखिरी मैच खेलने के लिए उतरने वाली है. जीत की लय बरकरार रखने के लिए यह मैच अहम है लेकिन पाकिस्तान से दूसरी भिड़ंत की भी कमर कसनी होगी. इसके मद्देनजर कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ओमान के खिलाफ मैच में जसप्रीत बुमराह  की जगह अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) को मौका दे सकते हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बुमराह को वर्कलोड मैनेजमेंट के चलते आराम दिया जा सकता है. 

सुपर-4 से पहले बदलाव क्यों जरूरी 

भारत को अगले एक हफ्ते के भीतर सुपर-4 के 3 और फाइनल समेत 4 मुकाबले खेलने पड़ सकते हैं. ऐसे में सभी तेज गेंदबाजों का तरोताजा होना जरूरी है साथ ही इंजरी के डर को कम करने के लिए भी कार्यभार प्रबंधन किया जा सकता है. भारत के पूर्व ओपनर सुनील गावस्कर भी इस बात की वकालत कर चुके हैं. उन्होंने कहा था कि बुमराह की जरूरत को ध्यान में रखते हुए उन्हें आराम दिया जाना चाहिए. 

अर्शदीप नहीं खलने देंगे बुमराह की कमी 

जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) ने एशिया कप 2025 के अबतक 2 मैचों में अच्छा प्रदर्शन किया है. पाकिस्तान के खिलाफ पहले मैच में उन्होंने अपने कोटे के 4 ओवर में 28 रन देकर 2 विकेट हासिल किए हैं. फिर यूएई के खिलाफ 3 ओवर में 19 रन देकर 1 बल्लेबाज को आउट किया. उनकी कमी को अर्शदीप सिंह खलने नहीं देंगे, बाएं हाथ के गेंदबाज ने 63 टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में 99 विकेट हासिल किए हैं. यानि अब उनके पास विकेटों का सैंकड़ा लगाने का भी मौका है.

यह भी पढ़ें – श्रेया घोषाल ने गाया वुमेन्स वर्ल्ड कप का थीम सॉन्ग, इस अंदाज में भरा फैंस में जोश

यह भी पढ़ें – INDA vs AUSA: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला अनऑफिशियल टेस्ट हुआ ड्रॉ, 4 बल्लेबाजों ने लगाए शतक

यह भी पढ़ें – हरभजन-गांगुली या कोई और… कौन बनने वाला है BCCI का नया अध्यक्ष, 28 सितंबर को होगा फैसला

सुपर-4 में एंट्री करते ही सूर्यकुमार यादव ने बनाया मास्टर प्लान! इस खिलाड़ी को देंगे मौका




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button