IND vs UAE: शुभमन गिल-अभिषेक शर्मा के बाद सूर्या का तूफान, भारत ने 9 विकेट से यूएई को हराकर Asia Cup में किया शानदार आगाज

IND vs UAE: सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम ने एशिया कप 2025 (Asia Cup) में शानदार अंदाज में आगाज किया है. भारत ने पहले ही मैच में यूएई की 9 विकेट से धूल चटाया है. भारतीय गेंदबाजों ने पहले UAE की पूरी टीम को सिर्फ 57 रनों पर समेटा. इसके बाद टीम इंडिया ने 1 विकेट गंवाए लक्ष्य को बड़ी आसानी से हासिल कर लिया. अभिषेक शर्मा ने 30 रन और शुभमन गिल ने 20 रनों की तूफानी पारी खेली.

अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी

58 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया के लिए अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल ओपनिंग करने आए. आते ही दोनों ओपनर ने बड़े-बड़े शॉट लगाने शुरू कर दिए. दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 3.5 ओवर में ही 48 रनों की साझेदारी हुई. इसके बाद अभिषेक शर्मा एक तूफानी पारी खेलकर आउट हुए. अभिषेक ने 16 गेंदों पर 30 रनों की पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 2 चौके और 3 छक्के लगाए.

शुभमन गिल ने दिखाई दमदार फॉर्म

शुभमन गिल (Shubman Gill) ने एशिया कप के पहले ही मैच में बता दिया है कि उन्होंने अपने दमदार फॉर्म को बरकरार रखा है. ओपनिंग करने आए शुभमन गिल ने यूएई के गेंदबाजों की धुनाई की. गिल 9 गेंद पर 20 रन बनाकर नाबाद रहे. इस दौरान उनके बल्ले से 2 चौके और 1 छक्का निकला. वहीं कप्तान सूर्यकुमार यादव 2 गेंद पर 7 रन नाबाद रहे. भारतीय टीम ने 4.3 ओवर में ही 58 रनों के लक्ष्य को हासिल कर लिया.

कुलदीप यादव ने 4 विकेट लेकर मचाया धमाल

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए यूएई की पूरी टीम 13 ओवर में सिर्फ 57 रनों पर सिमट गई. कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) ने 2.1 ओवर में सिर्फ 7 रन देकर 4 विकेट चटकाए. जबकि शिवम दुबे ने 2 ओवर में 4 रन देकर 3 विकेट हासिल किए. हार्दिक पांड्या ने 1 ओवर में 10 रन दिए, लेकिन उन्हें एक भी विकेट नहीं मिली. जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल और वरुण चक्रवर्ती को 1-1 सफलता मिली.

यह भी पढ़ें:  IND vs UAE: Team India की प्लेइंग 11 से कटा रिंकू सिंह का पत्ता, वापसी अब हो सकती है मुश्किल

यह भी पढ़ें:  Rohit Sharma: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के लिए रोहित शर्मा ने जमकर बहाया पसीना, वीडियो आया सामने

IND vs UAE: शुभमन गिल-अभिषेक शर्मा के बाद सूर्या का तूफान, भारत ने 9 विकेट से यूएई को हराकर Asia Cup में किया शानदार आगाज




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button