80 साल बाद व्हाइट हाउस पहुंचेगा सीरिया का राष्ट्रपति, रिश्तों में खुलेगा नया अध्याय
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस महीने वाशिंगटन में सीरिया के अंतरिम राष्ट्रपति अहमद अल-शरा की मेजबानी करेंगे। यह यात्रा खास इसलिए है क्योंकि लगभग आठ दशकों बाद किसी सीरियाई राष्ट्रपति का व्हाइट हाउस दौरा होने जा रहा है।
डिजिटल डेस्क। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस महीने वाशिंगटन में सीरिया के अंतरिम राष्ट्रपति अहमद अल-शरा की मेजबानी करेंगे। यह यात्रा खास इसलिए है क्योंकि लगभग आठ दशकों बाद किसी सीरियाई राष्ट्रपति का व्हाइट हाउस दौरा होने जा रहा है।
सीरियाई विदेश मंत्री असद अल-शबानी ने रविवार को बहरीन में कहा कि यह मुलाकात दमिश्क और वाशिंगटन के रिश्तों में एक नए अध्याय की शुरुआत करेगी। उन्होंने बताया कि यह बैठक 10 नवंबर को होने की संभावना है। अल-शबानी के मुताबिक, “राष्ट्रपति अहमद अल-शरा नवंबर की शुरुआत में व्हाइट हाउस में होंगे। यह 80 वर्षों में पहली बार होगा जब कोई सीरियाई नेता वहां जाएगा यह एक ऐतिहासिक अवसर है।”
सीरिया में अमेरिकी राजदूत टाम बैरक ने उम्मीद जताई कि अहमद अल-शरा की इस यात्रा के दौरान आइएसआईएल (ISIS) के खिलाफ अमेरिका-नेतृत्व वाले अंतरराष्ट्रीय गठबंधन में शामिल होने के लिए एक महत्वपूर्ण समझौता हो सकता है। उन्होंने कहा कि इस मुलाकात से दोनों देशों के बीच विश्वास और सहयोग की नई नींव रखी जा सकती है।
दिसंबर में बशर अल-असद से सत्ता संभालने वाले अल-शरा अब उन देशों से संबंध सुधारने की कोशिश में हैं जिन्होंने असद शासन के दौरान सीरिया से दूरी बना ली थी। राजनयिकों के अनुसार, यह यात्रा न केवल कूटनीतिक दृष्टि से अहम होगी बल्कि मध्य पूर्व की राजनीति में संतुलन बदलने का संकेत भी दे सकती है।
इसे भी पढ़ें- अब इस देश पर हमला करने की तैयारी में अमेरिका, ट्रंप ने अमेरिकी रक्षा विभाग को दिए निर्देश
80 साल बाद व्हाइट हाउस पहुंचेगा सीरिया का राष्ट्रपति, रिश्तों में खुलेगा नया अध्याय
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use. Credit By :-This post was first published on https://jagran.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,