Tach – ₹1.34 लाख वाला iPhone 17 Pro अब ₹85,700 में, अमेज़न की Republic Day सेल में बंपर डिस्काउंट, मच गई लूट

नया आईफोन खरीदना हर किसी के लिए एक सपने जैसा होता है, खासकर जब बात Apple के Pro मॉडल की हो. सितंबर 2025 में ऐपल ने अपने ‘Awe Dropping’ इवेंट में आईफोन 17 सीरीज लॉन्च की थी. लॉन्च के समय आईफोन 17 Pro की कीमत काफी ज्यादा थी, लेकिन अब अमेज़न की Great Republic Day सेल के दौरान ये फोन भारी छूट के साथ उपलब्ध है. सही ऑफर और एक्सचेंज डील का फायदा उठाकर ग्राहक आईफोन 17 Pro को सिर्फ ₹85,700 में खरीद सकते हैं.
भारत में आईफोन 17 Pro (256GB स्टोरेज) की आधिकारिक कीमत ₹1,34,900 है. लेकिन अमेज़न रिपब्लिक डे सेल में प्राइम मेंबर्स को सबसे पहले फायदा मिल रहा है. प्राइम यूज़र्स को सीधे ₹6,500 का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल रहा है, जिससे फोन की कीमत घटकर ₹1,28,400 हो जाती है. यह उन लोगों के लिए अच्छी शुरुआत है जो पहले से Amazon Prime मेंबर हैं.
इसके बाद सबसे बड़ा फायदा एक्सचेंज ऑफर से मिलता है. अगर आपके पास पुराना आईफोन 15 Pro (1TB स्टोरेज) है और वह अच्छी कंडीशन में है, तो अमेज़न उस पर ₹39,200 तक का एक्सचेंज वैल्यू दे रहा है. इस एक्सचेंज के बाद आईफोन 17 Pro की कीमत घटकर करीब ₹89,200 रह जाती है.
इतना ही नहीं, अगर आप भुगतान SBI Credit Card से करते हैं, तो आपको अडिशनल ₹3,500 का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट भी मिल सकता है. प्राइम डिस्काउंट, एक्सचेंज ऑफर और बैंक छूट, इन तीनों को मिलाकर आईफोन 17 Pro की आखिरी कीमत ₹85,700 तक आ जाती है.
खास हैं इस लेटेस्ट आईफोन के फीचर्स
स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो आईफोन 17 Pro में 6.3-इंच Super Retina XDR OLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz ProMotion सपोर्ट करती है. फोन में नया Apple A19 Pro चिपसेट है, जो तेज परफॉर्मेंस और बेहतर बैटरी एफिशिएंसी देता है. कैमरा सेटअप में 48 मेगापिक्सल का ट्रिपल कैमरा सिस्टम मिलता है, जिसमें बेहतर ज़ूम और प्रो-लेवल वीडियो रिकॉर्डिंग फीचर्स शामिल हैं.
ऑफर देखते हुए ये कहना गलत नहीं होगा कि अगर आप लंबे समय से नया आईफोन लेने का प्लान बना रहे थे, तो Amazon Republic Day सेल आईफोन 17 Pro खरीदने का एक शानदार मौका साबित हो सकता है.
Source link









