Tach – बिना CIBIL के इंस्टेंट लोन के नाम पर हो रहा बड़ा खेल, जानिए कैसे फर्जी ऐप्स लोगों को बना रहे शिकार

Powered by :

Last Updated:

फर्जी और कथित चाइनीज लोन ऐप्स लोगों को बिना CIBIL के इंस्टेंट लोन का लालच देकर उनके मोबाइल का डेटा चुरा लेते हैं. इसके बाद ऊंचा ब्याज वसूलना, गाली-गलौज, ब्लैकमेल और कॉन्टैक्ट लिस्ट में मौजूद लोगों को धमकी भरे मैसेज भेजना जैसी घटनाएं सामने आती हैं. ऐसे मामलों को देखते हुए भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने डिजिटल लोन को लेकर कई सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं. 

बिना CIBIL लोन देने वाले ऐप्स का जाल, एक क्लिक और आप हो सकते हैं कंगाल!Zoom

बिना सिबिल के तुरंत लोन का विज्ञापन कर सकता है आपको कंगाल! (फोटो- एआई)

नई दिल्ली. अगर आप भी सोशल मीडिया या मोबाइल मैसेज पर ‘बिना CIBIL स्कोर के 5 मिनट में लोन लें’ जैसे विज्ञापन देखकर लुभा रहे हैं, तो रुक जाइए. यह एक ऐसा जाल है जो न केवल आपकी आर्थिक स्थिति को बर्बाद कर सकता है, बल्कि आपके सम्मान को भी ठेस पहुंचा सकता है. हाल के समय में ‘चाइनीज लोन ऐप्स’ और फर्जी डिजिटल लेंडर्स ने हजारों भारतीयों को अपना शिकार बनाया है.

ये फर्जी लोन ऐप्स आकर्षक विज्ञापन देते हैं और बिना किसी दस्तावेजी जांच या सिबिल स्कोर के तुरंत पैसे देने का वादा करते हैं. जैसे ही आप ऐप इंस्टॉल करते हैं, ये आपसे आपके कॉन्टैक्ट्स, गैलरी और लोकेशन का एक्सेस मांगते हैं. लोन की रकम छोटी होती है, लेकिन ब्याज दरें 300% से 500% तक हो सकती हैं. असली खेल तब शुरू होता है जब आप भुगतान नहीं कर पाते. ये ऐप्स आपके फोन से चुराए गए कॉन्टैक्ट्स पर कॉल करते हैं और आपकी निजी तस्वीरों को छेड़छाड़ कर वायरल करने की धमकी देते हैं.

RBI के कड़े नियम, आपकी सुरक्षा के लिए ‘ढाल’
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने डिजिटल लेंडिंग को लेकर नियम और सख्त कर दिए हैं.

  • रजिस्ट्रेशन जरूरी: कोई भी ऐप खुद लोन नहीं दे सकता. उसे किसी बैंक या NBFC के साथ रजिस्टर्ड होना जरूरी है. ऐप पर उस पार्टनर का नाम साफ लिखा होना चाहिए.
  • की फैक्ट स्टेटमेंट (KFS): लोन देने से पहले ऐप को आपको एक ‘की फैक्ट स्टेटमेंट’ देना होगा, जिसमें ब्याज, फीस और कुल चुकाने वाली राशि की साफ डिटेल होगी. अगर इसमें कुछ छिपाया गया, तो वह अवैध है.
  • डेटा एक्सेस पर रोक: कोई भी लोन ऐप अब आपकी कॉन्टैक्ट लिस्ट, गैलरी या फाइल्स का एक्सेस नहीं मांग सकता. वे केवल कैमरा या माइक का एक्सेस (KYC के लिए) ले सकते हैं.
  • कूलिंग-ऑफ पीरियड: लोन लेने के बाद अगर आपको शर्तें पसंद नहीं आतीं, तो आपके पास 3-7 दिन का समय होता है जिसमें आप बिना किसी पेनल्टी के लोन वापस कर सकते हैं.

फर्जी लोन ऐप से कैसे बचें?

  • केवल Google Play Store या Apple App Store पर मौजूद भरोसेमंद ऐप ही डाउनलोड करें.
  • ऐप डाउनलोड करने से पहले उसकी रेटिंग और रिव्यू जरूर पढ़ें.
  • किसी भी ऐप को Contacts और Gallery का एक्सेस देने से बचें.
  • बिना दस्तावेज, गारंटीड लोन और नो CIBIL जैसे दावों पर तुरंत भरोसा न करें
    जांच लें कि ऐप किसी RBI-registered बैंक या NBFC से जुड़ा है या नहीं

शिकायत कैसे और कहां करें?
अगर आप किसी ऐसे ऐप के जाल में फंस गए हैं, तो डरे नहीं, बल्कि ये कदम उठाएं-

  • नेशनल साइबर क्राइम पोर्टल: तुरंत www.cybercrime.gov.in पर जाकर अपनी शिकायत दर्ज करें.
  • हेल्पलाइन नंबर 1930: किसी भी फाइनेंशियल फ्रॉड की स्थिति में तुरंत ‘1930’ डायल करें. यह भारत सरकार की हेल्पलाइन है.
  • सचेत (Sachet) पोर्टल: फर्जी ऐप की जानकारी RBI के ‘सचेत’ पोर्टल (sachet.rbi.org.in) पर दें.
  • लोकल पुलिस: अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन या साइबर सेल में लिखित शिकायत दें.

About the Author

authorimg

विनय कुमार झासीनियर कॉपी एडिटर

वर्तमान में विनय कुमार झा नेटवर्क18 की वेबसाइट hindi.news18.com में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह मई 2017 से इस वेबसाइट के साथ जुड़े हैं. वह बीते 5 सालों से वर्तमान में वेबसाइट के बिजनेस सेक्शन के …और पढ़ें


Source link

Back to top button