Tach – सैमसंग के मुड़ने वाले फोन पर बहुत बड़ा डिस्काउंट, ऑफर देख होने लगी ताबड़तोड़ बिक्री-samsung galaxy z flip 6 5g price cut on amazon know new price huge discount

Last Updated:
अगर आप एक ऐसा फोन चाहते हैं जिसमें प्रीमियम डिजाइन, पावरफुल परफॉर्मेंस और फ्लिप स्टाइल मिले तो Galaxy Z Flip 6 का ऑफर आपके लिए बढ़िया है. ऑफर के तहत महंगे वाले फोन को खूब सस्ते में खरीदा जा सकता है.
Samsung Galaxy Z Flip 6 को सस्ते में खरीदने का मौका है.तो ऐसे में अगर आप नए फ्लिप फोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए ये अच्छा मौका हो सकता है. ऐसा इसलिए क्योंकि Samsung Galaxy Z Flip 6 5G को सस्ते में खरीदा जा सकता है. दरअसल ये फोन अमेज़न पर बड़ी छूट के साथ मिल रहा है. इस ऑफर में ग्राहक फोन की असली कीमत से करीब 44,000 रुपये तक बचा सकते हैं.
इसके अलावा अगर आप EMI पर खरीदना चाहें तो इसकी शुरुआत 3,836 रुपये प्रति माह से होती है. वहीं, अगर आप अपना पुराना फोन एक्सचेंज करते हैं तो आपको उसकी हालत और मॉडल के हिसाब से 33,050 रुपये तक का फायदा मिल सकता है. लेकिन ध्यान दें कि यह ऑफर सिर्फ कुछ ही कलर वेरिएंट्स पर उपलब्ध है. इसलिए खरीदने से पहले जरूर चेक कर लें.
Samsung Galaxy Z Flip 6 5G में दो डिस्प्ले मिलते हैं. बाहर की तरफ 3.4 इंच का AMOLED डिस्प्ले है और अंदर खुलने पर 6.7 इंच का फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले मिलता है. बाहर वाली स्क्रीन 60Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है, जबकि बड़ी स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट देती है.
फोन में आपको तेज और दमदार Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर मिलता है, जिसके साथ 12GB RAM दी गई है. पावर के लिए इसमें 4,000mAh की बैटरी दी गई है.
कैमरा सेटअप भी बेहतरीन है. पीछे की तरफ 50MP का मेन कैमरा और 12MP का अल्ट्रावाइड कैमरा मिलता है. सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए इसमें 10MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है.
Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें
Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven … और पढ़ें
Source link









