Tach – 2.8K डिस्प्ले और बड़ी बैटरी के साथ 25 दिसंबर को आ रहा है Oppo Pad Air 5, मिलेगी स्टाइलस सपोर्ट,12GB रैम

ओप्पो जल्द ही अपना नया टैबलेट ओप्पो पैड एयर 5 लॉन्च करने जा रहा है. कंपनी ने कंफर्म किया है कि यह टैबलेट 25 दिसंबर 2025 को चीन में पेश किया जाएगा. यह टैबलेट पिछले साल आए ओप्पो Pad Air 2 का अपग्रेडेड वर्जन होगा. ओप्पो का कहना है कि नए Pad Air 5 में डिजाइन, डिस्प्ले, परफॉर्मेंस और बैटरी से जुड़े कई बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे. लॉन्च से पहले ही कंपनी ने इसके कुछ ज़रूरी फीचर्स जैसे RAM और कलर ऑप्शन की जानकारी भी शेयर कर दी है.
अगर बात करें परफॉर्मेंस की, तो ओप्पो Pad Air 5 अपने पुराने मॉडल से ज्यादा दमदार होगा. याद दिला दें कि ओप्पो Pad Air 2 में MediaTek Helio G99 प्रोसेसर दिया गया था, जिसके साथ 8GB RAM मिलती थी.
सबसे खास होगी 10,050mAh बैटरी
नए टैबलेट में इससे बेहतर और ज्यादा पावरफुल प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है. इसके अलावा, टैबलेट में 10,050mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है, जो लंबे समय तक इस्तेमाल के लिए काफी होगी. बड़ी बैटरी और नया प्रोसेसर मिलकर इस टैबलेट को पढ़ाई, काम और एंटरटेनमेंट के लिए एक मजबूत विकल्प बना सकते हैं.
डिस्प्ले की बात करें तो ओप्पो Pad Air 5 में 2.8K रेजोलूशन वाली स्क्रीन मिलने की उम्मीद है. ये पिछले Pad Air 2 के 2.4K डिस्प्ले से बेहतर होगी. टैबलेट में स्टाइलस सपोर्ट भी दिया जा सकता है, जिससे नोट्स बनाना, ड्रॉइंग करना और प्रोडक्टिविटी से जुड़े काम आसान हो जाएंगे. डिजाइन की लीक तस्वीरों के मुताबिक, इसके पीछे की तरफ ऊपर की ओर एक सिंगल कैमरा दिया जाएगा और डिस्प्ले के चारों तरफ मोटे बेज़ल्स नजर आएंगे.
कलर ऑप्शन की बात करें तो ओप्पो Pad Air 5 स्टारलाइट पिंक और स्पेस ग्रे कलर में उपलब्ध होगा. इसके अलावा, इन दोनों कलर के हल्के शेड्स भी देखने को मिल सकते हैं.
मिलेगी 12जीबी रैम
RAM और स्टोरेज के मामले में यह टैबलेट तीन वेरिएंट में आ सकता है- 8GB + 128GB, 8GB + 256GB और 12GB + 256GB. कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi only और Wi-Fi + 5G वेरिएंट मिलने की उम्मीद है. फिलहाल इस बात की कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं मिली है कि इसे भारत में कब लॉन्च किया जाएगा.
Source link









