Tach – 5 hidden features of iphone users dont use but it is very useful unknown tricks-iPhone के इन 5 सीक्रेट फीचर्स के बारे में नहीं बताता कोई और, रोजमर्रा के काम को बना देगा आसान

Last Updated:
iPhone के 5 ऐसे हिडेन फीचर्स हैं जो बहुत काम के साबित हो सकते हैं. जानें कौन से हैं वह फीचर्स जो रोज़मर्रा के इस्तेमाल को आसान बनाते हैं. स्पेस बार ट्रिक, बैंक टैप शॉर्टकट, फ्लैशलाइट ब्राइटनेस, नोटिफिकेशन बैज और कीबोर्ड सेटिंग्स को स्मार्टली इस्तेमाल करें.

ऐपल अपने iPhone और iOS अपडेट में कई ऐसे छोटे-छोटे फीचर्स छुपा देता है जो रोज़मर्रा के इस्तेमाल को आसान बना देते हैं, लेकिन ज्यादातर यूज़र्स इनके बारे में नहीं जानते. स्मार्ट शॉर्टकट्स से लेकर बेहतर टेक्स्ट एडिटिंग तक, ये छुपे हुए फीचर्स बिना किसी थर्ड-पार्टी ऐप के आपके iPhone के एक्सपीरिएंस को बेहतर बनाते हैं. आइए जानते हैं 5 आसान और काम ट्रिक्स, जिन्हें आप अभी अपने iPhone पर लागू कर सकते हैं.

Space Bar Trick से टेक्स्ट एडिट करना आसान बनाएं- टेक्स्ट कर्सर को सही पोज़िशन में लाना अक्सर मुश्किल होता है. iPhone में एक छुपा हुआ जेस्चर है जो कीबोर्ड को प्रिसिजन टूल में बदल देता है. बस स्पेस बार को दबाकर रखें और कीबोर्ड ट्रैकपैड में बदल जाएगा. अब अपने फिंगर को स्लाइड करके कर्सर को आसानी से मूव करें.

कीबोर्ड क्लिक की आवाज़ बंद करें (फोन म्यूट किए बिना)- अगर लगातार टाइपिंग की आवाज़ परेशान कर रही है, तो Settings > Sounds & Haptics > Keyboard Feedback में जाकर Sound बंद करें, लेकिन Haptic ऑन रखें. अब आप टाइपिंग की हल्की वाइब्रेशन महसूस करेंगे बिना आवाज़ के.

ऐपल लोगो को कस्टम शॉर्टकट में बदलें- iPhone का ऐपल लोगो सिर्फ शोकेस नहीं है. Settings > Accessibility > Touch > Back Tap में जाकर Double Tap या Triple Tap चुनें और इसे स्क्रीनशॉट लेने, कैमरा खोलने या Control Centre खोलने जैसे शॉर्टकट के लिए इस्तेमाल करें.

फ्लैशलाइट ब्राइटनेस एडजस्ट करें- फ्लैशलाइट सिर्फ ऑन/ऑफ नहीं है. Control Centre खोलें और फ्लैशलाइट आइकन को लोंग प्रेस करें. स्लाइडर से ब्राइटनेस को कम या ज्यादा करें, जैसे रात में पढ़ने के लिए हल्का लाइट या गहरी रोशनी के लिए फुल बीम.

रेड नोटिफिकेशन बैज हटाएं- App आइकन पर दिखाई देने वाले रेड बैज स्क्रीन को क्लटर कर सकते हैं. Settings > Notifications में जाएं, ऐप चुनें और Badges को ऑफ करें. इससे आपका होम स्क्रीन क्लीन और शांत रहेगा.

ये आसान ट्रिक्स दिखाती हैं कि ऐपल कितनी सोच-समझकर iPhone यूज़र्स के एक्सपीरिएंस को बेहतर बनाता है. बस Settings में थोड़ी खोजबीन करें और आपका iPhone और भी स्मूद, शांत और स्मार्ट बन जाएगा.
Source link









